एलन मस्क ने भारत में ट्विटर के 3 में से 2 ऑफिस में लगाया ताला, कर्मचारियों को भेजा गया घर

भारत में स्थित ट्विटर के दो दफ्तरों को बंद कर दिया गया है. एलन मस्क ने दोनों ही ऑफिस को बंद करने का निर्देश दिया है।

Elon Musk

Twitter office Shut in India: ट्विटर ने भारत में अपने दो ऑफिस को बंद कर दिया है, यहां काम कर रहे स्टाफ से कहा गया है कि वह अपने घर से काम करें। गौर करने वाली बात है कि ट्विटर की कमान संभालने के बाद एलन मस्क ने पिछले साल भारत में तकरीबन 90 फीसदी कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। दिल्ली और मुंबई में स्थिति कंपनी के ऑफिस से इन कर्मचारियों की छंटनी की गई थी। कंपनी बेंगलुरू के ऑफिस से अपना अधिकतर काम देख रही है। कंपनी के खर्चों को कम करने के लिए ट्विटर लगातार खर्चों में कटौती कर रहा है।

गौर करने वाली बात है कि ट्विटर के भारत में तीन दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में हैं, जिसमे से दिल्ली और मुंबई के ऑफिस को बंद कर दिया गया है। अब भारत में कंपनी का सिर्फ एक ही ऑफिस बेंगलुरू में है। एलन मस्क कंपनी को इस साल के अंत तक आर्थिक रूप से स्थिर करने पर ध्यान दे रहे हैं। यही वजह है कि कंपनी के खर्चों में मस्क कटौती कर रहे हैं।

एलन मस्क ने दुनियाभर में अपने स्टाफ और कर्मचारियों को बाहर किया है और कई ऑफिस को बंद कर दिया है ताकि कंपनी को हो रहे वित्तीय घाटे से बाहर निकाला जा सके। भारत को मेटा, गूगल, ट्विटर जैसी कंपनियों के लिए बड़ा बाजार माना जाता है क्योंकि यहां दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता इंटरनेट मार्केट है। लेकिन जिस तरह से मस्क ने हाल में यह फैसला लिया है उससे लगता है कि वह भारत को फिलहाल ज्यादा तवज्जों नहीं दे रहे हैं.

भारत में ट्विटर पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से आगे बढ़ा है और सोशल मीडिया पर यह बड़ा प्लेटफॉर्म है, जहां पर लोग राजनीति को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर 86.5 मिलियन से अधिक यूजर है। लेकिन बावजूद इसके मस्क के लिए यहां अधिक कमाई नहीं हो रही है। दरअसल भारत में सख्त कंटेंट को लेकर जो कानून आए हैं उसकी वजह से कंपनी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा स्थानीय ऐप से भी कंपनी को टक्कर मिल रही है।

कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि अधिकतर जिन कर्मचारियों को निकाला गया है उन्होंने मस्क के कंपनी को संभालने के बाद इसको लेकर सवाल खड़ा किया था कि क्या ट्विटर आगे भी इसी तरह से आगे बढ़ पाएगा और अपने कंटेंट को रेगुलेट कर पाएगा। मस्क ने इस हफ्ते कहा था कि मुझे उम्मीद है कि इस साल के अंत तक कंपनी की वित्त व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।

एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। कंपनी कई ऑफिस के रेंट सेंट फ्रैंसिस्कों में दे नहीं पा रही थी, जिसकी वजह से कंपनी की हालत काफी मुश्किल भरी थी। लंदन और सेंट फ्रैंसिस्को में कंपनी को कई तरह की मुश्किल हो रही थी, जिसके बाद पैसों के लिए कंपनी की ओर से अलग-अलग कदम उठाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+