बड़ी खबर: TRAI ने बढ़ाई डेडलाइन, अब इस तारीख तक चुन सकेंगे अपना पसंदीदा चैनल
बड़ी खबर: TRAI ने बढ़ाई डेडलाइन,अब इस तारीख तक चुन सकेंगे अपना पसंदीदा चैनल
नई दिल्ली। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया(TRAI) ने टीवी देखने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। ट्राई ने ग्राहकों को नए टैरिफ प्लान के तहत टीवी चैनल चुनने के लिए अब 31 मार्च 2019 तक का वक्त दिया है। ट्राई ने टीवी चैनल के चुनने की डेडलाइन बढ़ाकर 31 मार्च 2019 कर दी है। यानी अब सब्सक्राइबर्स 31 मार्च तक अपना पसंददीदा चैनल चुन सकेंगे। तब तक उनका पुराना प्लान चलता रहेगा।

इससे पहले ट्राई ने टीवी चैनल के चुनने की डेडलाइन को 29 दिसंबर तय की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया था। अब ट्राई ने उपभोक्ताओं को और राहत देते हुए इसे बढ़ाकर कर 31 मार्च कर दिया है। दरअसल नए टैरिफ प्लान और नियम को लेकर उपभोक्ताओं में काफी आशंकाएं हैं। लोगों के सवालों और नए प्लान को समझने के लिए ट्राई ने डेडलाइन को बढ़ाया है।
आपको बता दें कि ट्राई के आदेशानुसार 1 फरवरी से नया नियम लागू हुआ था। नए नियम के तहत आपको अपने पसंदीदा चैनल चुनने की आजादी मिली है। आप जिन चैनलों का चुनाव करेंगे आपको केवल उनके लिए ही भुगतान करना होगा। ट्राई ने अपने नए नियम में केबल ऑपरेटर्स और डीटीएच कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाने की कोशिश की है। नए नियम के तहत सभी ब्रॉडकास्टर्स को अपने चैनल को बुके के रूप में उपलब्ध करना होगा, जिन्हें उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। हर चैनल की कीमत उसके साथ लिखी है। नए नियम के तहत कोई भी केबल या डीटीएच ऑपरेटर ब्रॉडकास्टर की ओर से तय कीमत से अधिक नहीं ले सकता है।
गौरतलब है कि अब तक 17 करोड़ उपभोक्ताओं में से 9 करोड़ केबल टीवी और DTH ग्राहकों ने अपनी पंसद के चैनल चुनकर नई शुल्क व्यवस्था से जुड़ गए हैं।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications