5 क्रिप्टोकरेंसी, 24 घंटे में जिनकी 500% तक बढ़ी कीमत, जानिए इनके बारे में
नई दिल्ली, 18 सितम्बर। वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार ने हाल में एक बार फिर से रैली देखी है। शनिवार को वैश्विक क्रिप्टो बाजार पिछले दिन की तुलना में 0.84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कॉइन मार्केट कैप के आंकड़ों के मुताबिक यह शनिवार को 2.18 ट्रिलियन था। पिछले 24 घंटे में कुल क्रिप्टो बाजार की मात्रा 9.47 प्रतिशत नीचे के साथ 99.11 अरब डॉलर पर पहुंच गई जो कि क्रिप्टो बाजार में आज गिरावट के बारे में भी इशारा करती है। हालांकि पिछले कई दिनों से कई टॉप वर्चुअल करेंसी हरे रंग में कारोबार कर रही हैं। इनमें से कुछ नई ऊंचाइयों तक भी पहुंची हैं।

उदाहरण के लिए इसी सप्ताह में शुक्रवार को डोजकॉइन और शीबा इनू दो ऐसी क्रिप्टोकरेंसी थी जिन्होंने तेजी से उछाल भरी। इन सिक्कों की रैली के पीछे एलन मस्क का समर्थन प्रमुख वजह बना रहा। टेस्ला सीईओ ने हाल ही में अपने ट्विटर पर शीबा इनू के लिए समर्थन दिखाने के बाद निवेशक डोजकॉइन और शीबा की तरफ तेजी से आकर्षित हुए हैं।
कई सिक्कों ने पकड़ी रैली
ये मस्क का असर है कि उनकी पसंदीदा वर्चुअल करेंसी डोजकॉइन 0.2442 डॉलर की कीमत के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गई है। शनिवार को डोजकॉइन 3.01 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा था। बीते एक सप्ताह में डिजिटल टोकन 1.91 प्रतिशत ऊपर था। इसी तरह कॉइनबेस के आंकड़े के मुताबिक शुक्रवार को शीबा आईएनयू ने 21 फीसदी की छलांग लगाई थी।
कॉइनमार्केट कैप पर कई अंडरडॉग टोकन नजर आए हैं जिन्होंने 24 घंटे में भारी लाभ देखा है। इन सिक्कों ने 24 घंटे में 200 प्रतिशत से 500 प्रतिशत तक की बढ़त देखी है। आइए आज सबसे ज्यादा मुनाफा दर्ज करने वाली क्रिप्टोकरेंसी पर एक नजर डालते हैं।
टॉप-5 बढ़त हासिल करने वाली डिजिटल करेंसी
1- ग्रेविटोकन- डिजिटल टोकन ने 24 घंटे में 499.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 0.00114 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।
2- अराउंड नेटवर्क- 24 घंटे में 350.14 प्रतिशत की खर्च के साथ 990.82 डॉलर पर
3- बिटकॉनोमी एक्सचेंज टोकन- 276.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 0.00003486 डॉलर की कीमत पर।
4- ग्रीनेक्स - 274.86 प्रतिशत की रैली के साथ 0.03983 डॉलर की कीमत
5- ब्रिज ओरेकल- 24 घंटे में 186.49 प्रतिशत की उछाल के साथ 0.0008047 डॉलर पर कारोबार।












Click it and Unblock the Notifications