35000 पार पहुंचा सेंसेक्‍स तो ये शेयर 1000% बढ़े

नई दिल्लीष साल 2017 भारतीय शेयर बाजार के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हुई। S&P BSE सेंसेक्स ने नई ऊंचाईयां छू ली। शेयर बाजारों में तेजी ने नए रिकॉर्ड बना लिए। बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक गुरुवार को कारोबार की शुरुआत में ही 395 अंक उछलकर 35476.70 अंक पहुंच गया। वहीं बुधवार को शेयर मार्केट ने 35000 का आंकड़ा पार कर लिया। व्यापक आधार वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी ने भी 10,887.10 अंक की नई ऊंचाई छू ली।

 शेयर मार्केट में नई उछाल

शेयर मार्केट में नई उछाल

आपको बता दें कि 5 अप्रैल 2017 को सेंसेक्स ने पहली बार 30000 का आंकड़ा छुआ था,वहीं अब 17 जनवरी 2018 को सेंसेक्स ने नई कामयाबी हासिल कर 35000 का आंकड़ा पार कर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज दोपहर के कारोबार में पहली बार 35,000 अंक के पार पहुंच गया।

 17 दिनों में 1000 अंकों की बढ़ोतरी

17 दिनों में 1000 अंकों की बढ़ोतरी

आपको बता दें कि देश की अर्थव्यवस्था, राजनीति, बड़ी-बड़ी घटनाओं से प्रभावित होने वाले इस शेयर मार्केट में 17 कारोबारी दिनों के भीतर 1000 अंकों की उछाल हासिल कर ली। 26 जनवरी को सेंसेक्स 34000 पर था, जबकि सेंसेक्स 17 जनवरी को सेंसेक्स 35000 के पार हो गया। 17 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स ने 34,000 से 35,000 अंक की उछाल हासिल कर ली।

 30 शेयरों में 1000% की बढ़ोतरी

30 शेयरों में 1000% की बढ़ोतरी

शेयर मार्केट में आए इस उछाल का असर शेयर्स पर भी दिखा। 30 स्टॉक्स में 100-1000 प्रतिशत की उछाल दिखी। अप्रैल 2017 से 17 जनवरी 2018 के बीच इन स्टॉक्स में 1000 अंकों की उछाल हुई। इन शेयर्स में HEG (930% की उछाल), Graphite India (491% की उछाल), Indiabulls Ventures (310% की उछाल), Rain Industries (301% की उछाल), Himadri Speciality (263% की उछाल) आदि शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+