भारतीय रुपए से जुड़ी ये 10 रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप
नई दिल्ली। पैसे की जरुरत सबको होती है, बिना पैसे के किसी को कोई नहीं पूछता। बिना पैसे के आप इस संसार में कोई रह नहीं सकते। ऐसे में जरुरी है कि आप पैसा कमाएं। पैसा जो कि इतना जरुरी चीज है उसके बारे में जानना भी बेहद जरुरी है।
बैंक जाने की जरुरत नहीं, क्योंकि ATM करेगा आपके लिए ये 10 काम
आप और हम भारतीय नोटों और सिक्कों का प्रयोग हर दिन करते होंगे, नकली नोट जांचने की भी तरकीबें भी काफी हद तक सीख चुके हैं, फिर भी रुपये से संबंधित कई सारी बाते ऐसी हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। ऐसे में आज हम आपको रुपए से जुड़ी रोचक और खास बातें...

कहां से आई गांधी जी की तस्वीर
भारतीय नोट पर महात्मा गांधी की जो फोटो छपती हैं वह तब खींची गई थी जब गांधीजी, तत्कालीन बर्मा और भारत में ब्रिटिश सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत फ्रेडरिक पेथिक लॉरेंस के साथ कोलकाता स्थित वायसराय हाउस में मुलाकात करने गए थे।

सुरक्षा जांच
सुरक्षा कारणों की वजह से आपको नोट के सीरियल नंबर में I, J, O, X, Y, Z अक्षर नही मिलेंगे।

नकली नोट
आरबीआई की जानकारी के इस समय भारत में 400 करोड़ रूपए के नकली नोट हैं।

कॉटन के नोट
भारतीय नोट किसी आम कागज के नही, बल्कि कॉटन के बने होते हैं। ये इतने मजबूत होते हैं कि आप नए नोट के दोनो सिरों को पकड़कर उसे फाड़ नही सकते।

0 रुपए का नोट
एक समय पर भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए 0₹ का नोट फिप्थ पिलर नाम की गैर सरकारी संस्था द्वारा जारी किए गए थे।

क्यों होता है सीरियल नबंर
नोटो पर सीरियल नंबर इसलिए डाला जाता हैं ताकि आरबीआई को पता चलता रहे कि इस समय मार्केट में कितनी करंसी हैं।

हर सिक्के खास निशान
हर सिक्के पर स्थान के नीचे एक खास निशान बना होता हैं आप उस निशान को देखकर पता लगा सकते हैं कि ये सिक्का कहां बना हैं।
-मुंबई - हीरा [◆]
-नोएडा - डॉट [.]
-हैदराबाद - सितारा [★]
-कोलकाता - कोई निशान नहीं

15 भाषाओं का प्रयोग
हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा नोटों पर दूसरे कुल 15 भाषाओं का इस्तेमाल होता है। कश्मीरी, मलयालम, मराठी, उड़िया, नेपाली, पंजाबी, संस्कृत, तेलुगु, उर्दू, तमिल, कन्नड़, असमी, कोंकणी, मराठी, गुजराती और बंगाली भाषा का प्रयोग होता है।

खास चित्र
हर भारतीय नोट पर एक खास तरह की तस्वीर होती है। ये तस्वीर जनवर, प्रकृति, इंसान और आजादी के आंदोलन से जुड़ी होती है। 10 रुपये के नोट पर हाथी, गैंडा और शेर छपा होता है। वहीं, 20 रुपये के नोट पर अंडमान द्वीप की तस्वीर होती है। 100 रुपये के नोट पर बादल और पहाड़ जबकि 500 रुपये के नोट आजादी के आंदोलन से जुड़ी तस्वीर होती है।












Click it and Unblock the Notifications