Village Business: ये हैं गांव में सबसे ज्यादा चलने वाले 10 बिजनेस, होती है बंपर कमाई
Best business in village area: गांव में रोजगार की कमी के चलते अक्सर लोग शहर की ओर जाते हैं। आजकल के युवा खेती करने से भी बचते हैं क्योकि उस हिसाब से अनाज का दाम नहीं मिल पाता है। लेकिन गांव में रहकर ही कई लोगों ने अपना व्यापार अच्छा खासा बढ़ा लिया है। तो चलिए आज ऐसे 10 बिजनेस की बात करते हैं जो गांव में सबसे अधिक चलते हैं।
कपड़े का बिजनेस
छोटे गांव में अधिकतर लोग कपड़े खरीदने के लिए शहरों में जाते हैं। क्योंकि गांव में कपड़े की दुकान बहुत कम रहती है। लेकिन अगर आप गांव में कपड़े का व्यापार करते हैं तो आपको काफी फायदा मिल सकता है। आप किसी थोक कपड़ा व्यापारी के संपर्क में आकर अपने कपड़ों का सामान कम कीमत पर मंगवा सकते हैं और उसे फुटकर/रिटेल दाम पर बेच सकते हैं।

मुर्गी पालन
मुर्गी पालन कम निवेश वाला एक फायदा पहुंचाने वाला बिजनेस है क्योंकि इसके लिए स्पेस की जरूरत होती है और गांव इसके लिए उपयुक्त होती है। गांव में इसे बेचने के साथ-साथ इसे बड़े शहरों में भी बेचा जा सकता है। अगर आप अधिक मुनाफा चाहते हैं तो आपको मुनाफा हो सकता है।
गांव में अंग्रेजी माध्यम स्कूल
गांव में अक्सर अंग्रेजी माध्यम स्कूल की कमी होती है। इसलिए बच्चों को पढ़ने के लिए शहर की ओर जाना पड़ता है जिसके चलते अभिभावकों को गाड़ी के लिए अतिरिक्त खर्चा देना पड़ता है। इसलिए अगर गांव में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुल जाए तो सही रहेगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान
गांव में 90 फीसदी के अधिक लोग मोबाइल और कंप्यूटर उपयोग करने लगे हैं। ऐसे में अगर मोबाइल में खराबी आती है तो लोगों को शहर जाना पड़ता है। इसलिए गांव में अगर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोली जाती है तो आपको बंपर कमाई हो सकती है।
खाद और बीज का बिजनेस
खाद और बीज का बिज़नेस गांव में सबसे ज्यादा चलने वाला बिजनेस साबित हो सकता है। क्योंकि भारत में बहुत सारे गांव की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से खेती पर आधारित होती है और उन्हें हमेशा अच्छी खाद या बीज की ज़रूरत होती ही है, इसलिए उर्वरक और बीज की दुकान खोलना एक सर्वश्रेष्ठ बिजनेस आइडियाज में से एक हो सकता है।
मछली पालन
अगर आपके पास पर्याप्त जमीन हो तो आप मछली पालन जैसे बिजनेस को बढ़ा सकते हैं। एक छोटा तालाब खोदकर मछली पालन कर सकते हैं। मछली पालन सबसे अधिक प्रॉफिट वाला बिजनेस है। शहर में भी आप मछली की सप्लाई कर सकते हैं।
दवाई की दुकान
भारत के अधिकांश गांवों में अभी भी चिकित्सा सुविधा सही नहीं है। लोग यहां अक्सर दवाई की दुकान से ही दवाई ले जाते हैं। यहां अगर आप केमिस्ट बनकर गांव में दवाई की दुकान खोलते हैं तो काफी मुनाफा कमा सकते हैं।
कार/बाइक सर्विसिंग
आज कल गांव के हर घर में दो पहिया बाइक मौजूद रहता है। ऐसे में आप अगर अपने गांव में कार या टू-व्हीलर सर्विसिंग सेंटर शुरू कर लेते हैं तो बंपर कमाई हो सकती है।
दूध का सेंटर खोलना
हम सभी को जैसे पता है कि गांव में दूध का उत्पादन सबसे अधिक होता है। ऐसे में शहर की बड़ी बड़ी कंपनियां दूध के लिए गांव में संपर्क करती हैं। तो अगर आप दूध का सेंटर खोलते हैं तो आपको काफी मुनाफा हो सकता है।
ब्यूटी पार्लर
गांव में अधिकांश महिलाएं अब टीवी देखती हैं और फैशन और लाइफस्टाइल के बारे में सीखती हैं। ऐसे में अगर आप ब्यूटी पार्लर खोलते हैं तो काफी मुनाफा कमा सकते हैं।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications