Tomatao Price: निर्मला सीतारमण पर उद्धव गुट का तंज, क्या वित्त मंत्री टमाटर खाती हैं?
Tomatao Price: देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमत के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तीखा कटाक्ष किया। प्याज की बढ़ती कीमतों का आलम ये है कि खुदरा कीमतें 100 रुपये प्रतिकिलो से अधिक हो चुकी हैं।
वित्त मंत्री ने मंगलवार को एक ट्वीट में प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा, "क्या देश के वित्त मंत्री टमाटर खाते हैं? क्या आप टमाटर की बढ़ती कीमतों का जवाब दे पाएंगे?" सीतारमण पर चुटकी लेते हुए प्रियंका ने कहा, वह ऐसे परिवार से हैं, जिन्हें सब्जियों से बहुत मतलब नहीं है।

गौरतलब है कि देशभर के बाजारों में टमाटर की कीमतें ₹10-20 प्रति किलो से बढ़कर ₹80-100 प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। टमाटर उगाने वाले क्षेत्रों में गर्मी और भारी बारिश के कारण आपूर्ति में गिरावट को भारी वृद्धि का कारण बताया जा रहा है।
मुंबई स्थित कमोडिटी बाजार विशेषज्ञ और केडिया एडवाइजरी के प्रमुख अजय केडिया के अनुसार, इस साल, कई कारणों से, पिछले वर्षों की तुलना में कम टमाटर बोए गए थे। जैसे ही पिछले साल बीन्स की कीमत बढ़ी, कई किसानों ने इस साल बीन्स उगाना शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा, मानसूनी बारिश की कमी के कारण फसलें सूख गईं और मुरझा गईं। सब्जियों, खासकर टमाटर की सीमित आपूर्ति भारी बारिश और अत्यधिक गर्मी के कारण फसल को हुए नुकसान के कारण है।"
यूपी के कानपुर बाजार में एक हफ्ते पहले 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में टमाटप 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता प्रियंका की टिप्पणी सीतारमण की उस टिप्पणी के संदर्भ में थी, जब उन्होंने प्याज की कीमतों में उछाल पर कहा था कि वे अधिक प्याज नहीं खातीं।
2019 में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान प्याज की कीमतों पर वित्त मंत्री के बयान पर उस समय भी विपक्ष काफी हमलावर था। करीब चार साल पहले सीतारमण ने कहा था, 'मैं बहुत अधिक प्याज और लहसुन नहीं खाती, इसलिए चिंता न करें। मेरे परिवार का प्याज से ज्यादा लेना-देना नहीं है।'
इसे भी पढ़ें- जब संसद में बोलीं निर्मला सीतारमण, मैं ज्यादा प्याज नहीं खाती, चिंता मत करिए












Click it and Unblock the Notifications