1 दिसंबर तक नहीं लगाया FASTag तो हो सकता है नुकसान, जानिए फास्टैग से जुड़ी जरूरी बातें

नई दिल्ली। टोल प्लाजा पर भीड़ को नियंत्रित करने और प्रदूषण के स्तर को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय ने एक दिसंबर से नेशनल हाईवे पर चलने वालों वाहनों पर Fastag लगाना अनिवार्य कर दिया है। फिलहाल, देशभर में कुल 400 टोल प्लाजा पर फास्टैग के माध्यम से टोल वसूला जाता है। वहीं, एक दिसंबर से अब सारे टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया जाएगा।

फास्टैग के जरिए कैशलेस पेमेंट

फास्टैग के जरिए कैशलेस पेमेंट

फास्टैग के जरिए वाहनों की लगने वाली लंबी लाइन से निजात मिल सकती है। टोल का पास चिप से भुगतान हो जाएगा जिसमें गाड़ियों के टोल प्लाजा पर आते ही पैसा कट जाएगा और गाड़ी आगे बढ़ जाएगी। टोल प्लाजा के मैनेजर जयराज सिंह ने बताया कि एक दिसंबर से होने वाले टोल के कैशलेस व्यवस्था के सुचारू रूप से चलाने के लिए टोल के दोनों तरफ दो काउंटर लगाकर ICICI बैंक, एक्सिस बैंक की तरफ से चिप दिया जा रहा है।

चिप ना लगाने पर डबल टोल वसूला जाएगा

चिप ना लगाने पर डबल टोल वसूला जाएगा

फास्टैग चिप में पैसा नहीं होने के बाद भी उनको दो बार मौका मिलेगा सफर करने का और बाद में रिचार्ज के जरिए बैलेंस डाल सकते हैं। वहीं, इसको लेकर नियमों में सख्ती भी की जाएगी। चिप नहीं लगाने वाले गाड़ी चालकों से दोगुना टोल वसूला जाएगा। टोल प्लाजा पर फास्टैग सिस्टम से वाहन चालक जाम में नहीं फंसेंगे और साथ ही ईंधन की बचत होगी।

तुरंत हो जाएगा पेमेंट

तुरंत हो जाएगा पेमेंट

बता दें कि FASTag एक RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) बेस्ड टेक्नोलॉजी है जिससे ग्राहक नकद या कार्ड पेमेंट के लिए रुके बिना इसके जरिए टोल भर सकता है। वाहन के विंडशील्ड पर RFID कार्ड लगेगा और इसके जरिए टोल पर चार्ज अपने आप कट जाएगा। फास्टैग की प्रक्रिया तेज है और इससे वाहन को लाइन में लगकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मिल रहे हैं कई ऑफर

मिल रहे हैं कई ऑफर

फास्टैग को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए रिचार्ज किया जा सकता है। कई बैंक इसपर ग्राहकों को खास ऑफर भी दे रहे हैं। वित्त वर्ष 2019-20 पर नेशनल हाईवे पर चलने वाले यूजर्स को 2.5 फीसदी कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है। जबकि कुछ बैंक फास्टैग पर एक लाख रु तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी ऑफर कर रहे हैं। ये इंश्योरेंस वाहन चालक के लिए उपलब्ध होगा। वाहन के टोल प्लाजा से गुजरने पर टोल कटने का मैसेज और ई-मेल अलर्ट आ जाएगा। फास्टैग लॉग-इन पोर्टल पर स्टेटमेंट भी चेक किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+