चांदी हुई सस्ती, जानिए 10 ग्राम सोने का सर्राफा बाजार में आज का दाम

नई दिल्ली। गुरुवार को सोने की कीमत स्थिर रही। बुधवार को सोने की कीमत में आई गिरावट के बाद गुरुवार को सोने की कीमत स्थिर रही। वैश्विक स्तर में नरमी के बावजूद छिटपुट सौंदों में गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना की कीमत स्थिर रही और ये 33,210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिका रहा। बुधवार को सोना 115 रुपए की गिरकर 33,210 रुपए पर पहुंच गया। जहां सोने की कीमत स्थिर रही तो वहीं चांदी की कीमत में गिरावट आई। गुरुवार को उठाव घटने से चांदी 210 रुपए घटकर 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई

 Todays Gold Rate: Gold Rate Stable Today, Silver Price Drop

सोने की कीमत में गिरावट

बाजार के जानकारों के मुताबिक स्थानीय हाजिर बाजार में औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग घटने से चांदी में गिरावट आई। चांदी 210 रुपए घटकर 39950 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर देखें तो न्यूयॉर्क में सोना 0.09 प्रतिशत टूटा तो चांदी 0.33 प्रतिशत घटकर 15.33 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर पहुंच गई।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 33,210 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 33,060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। वहीं 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 25,500 रुपए पर स्थिर रहा। चांदी के सिक्के की कीमत देखें तो चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 77 हजार रुपए और 78 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर बना रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+