Gold Rate:8 दिन में सोने की कीमत में 750 रुपए की बढ़ोतरी, जानें क्या रहा आज का दाम
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। सोना आज 100 रुपए ऊपर चढ़ा तो वहीं चांदी में भी तेजी रही। पिछले 8 दिनों में सोने कीमत में 750 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली। पिछले हफ्ते सोने के भाव में 650 रुपए की तेजी आई थी। आज के भाव की बात करें तो सोने की कीमत में आज 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई और ये 31000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत की बात करें तो ये 31,000 रुपए और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 30,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।वहीं चांदी में 50 रुपए मजबूत रही और ये 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. जब कि चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल 72,000 और 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर टिका रहा।












Click it and Unblock the Notifications