जिसके डिजिटल कॉइन ने गाड़े झंडे, आज वही क्रिप्टोकरेंसी का कट्टर विरोधी, कहा- ये अमीरों के लिए बनी
नई दिल्ली, 16 जुलाई। मशहूर क्रिप्टोकरेंसी डोजकॉइन के को-फाउंडर जैक्सन पाल्मर ने क्रिप्टोकरेंसी पर जमकर हमला बोला है और इसे हिस्टीरिया बताते हुए खुद को इससे दूर रखने की बात कही है। पाल्मर ने क्रिप्टोकरेंसी को एक स्वाभाविक रूप से दक्षिणपंथी, अति-पूंजीवादी तकनीक कहा जो इसके समर्थकों की संपत्ति को बढ़ाने के लिए बनाई गई है।

पाल्मर ने अपने ट्विटर पेज पर क्रिप्टो जगत और इससे जुड़े अमीर लोगों के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला और कहा कि क्रिप्टोकरेंसी उद्योग को अमीरों ने नियंत्रित कर रखा है क्योंकि डिजिटल के चलते टैक्स से बचाव के साथ ही नियामकों से भी दूरी बनी रहती है जिसके चलते अमीर और अमीर बन गए।
क्रिप्टोकरेंसी को बताया खतरनाक
उन्होंने आगे कहा कि औसत व्यक्ति के लिए "सुरक्षा जाल" के रूप में काम करने वाली तकनीक में ऑडिट, विनियमों और कराधान की कमी ने क्रिप्टोकरेंसी को खतरनाक बना दिया है। उन्होंने कहा "आप अपना बचत खाता पासवर्ड खो दें? आपकी गलती। एक घोटाले का शिकार बनें तो भी आपकी गलती। अरबपति बाजार में हेरफेर कर रहे हैं? वे गजब के प्रतिभाशाली हैं।"
क्रिप्टोकरेंसी उद्योग एक नेटवर्क का लाभ उठाता है जिसे वित्तीय रूप से हताश और मासूम निवेशकों से पैसे निकालने के लिए डिज़ाइन किए गया है जिसमें अमीर जल्द और अमीर बन गए।
पाल्मर ने आखिर में यह कहते हुए अपनी बात खत्म की कि वह क्रिप्टोकरेंसी में अब शामिल नहीं होना चाहते हैं क्योंकि यह उनकी राजनीति या विश्वास प्रणाली के साथ मेल नहीं खाती है।
क्या है डोजकॉइन?
डोजकॉइन को 2013 में मजाक के तौर पर शुरू किया था। दो दोस्तों जैक्सन पाल्मर और बिली मार्कस ने डिजिटल कॉइन के विकास पर व्यंग्य करने के लिए कुत्ते का इंटरनेट मीम बनाकर शुरू किया था। हालांकि इसे एक मजाक के रूप में शुरू किया गया था लेकिन यह इसने धीरे-धीरे क्रिप्टोकरेंसी के रूप में जगह बना ली क्योंकि इसकी बड़ी आपूर्ति और कम कीमत ने सोशल मीडिया पर कुशल माइक्रो-टिपिंग सामग्री की सुविधा प्रदान की।












Click it and Unblock the Notifications