महंगाई से निपटने के लिए सरकार ने बनाया ये खास प्लान, दाम आसमान छूने से पहले ही आ जाएंगे काबू में

नई दिल्ली। महंगाई से लड़ने के लिए मोदी सरकार एक खास तैयारी कर रही है। मोदी सरकार एक ऐसी व्यवस्था बनाने जा रही है, जिसकी मदद से महंगाई पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। इस नई व्यवस्था से सब्जियों और दालों की लगातार बढ़ रही कीमतों को भी काबू में किया जा सकेगा। दरअसल, सरकार इसके लिए एक ऐसा ऑटोमेटिक सिस्टम लाने जा रही है, जिसकी मदद महंगाई के बहुत अधिक बढ़ने से पहले ही उसे काबू में लाया जा सकेगा। इसके लिए सरकार सामान्य मानक प्रक्रिया (एसओपी) की व्यवस्था करने वाली है। इसके तहत जैसे ही किसी चीज के दाम एक सीमा से अधिक होंगे, वैसे ही उसे काबू में करने के लिए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए जाएंगे।

महंगाई से निपटने के लिए सरकार ने बनाया ये खास प्लान, दाम आसमान छूने से पहले ही आ जाएंगे काबू में

अपनी इस नई व्यवस्था से सरकार फल और सब्जियों की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगा सकेगी। अभी यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा गया है। यहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे संबंधिति मंत्रालयों में भेजा जाएगा। जब सभी को इसकी मंजूरी मिल जाएगी तो फिर यह नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। किसी भी वस्तु के न्यनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मूल मानक माना जाएगा। जैसे ही किसी चीज के दाम इसके 50 फीसदी से अधिक बढ़ें, तुंरत ही उस पर लगाम लगाने के लिए सरकार कोशिशें तेज कर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+