Threads: इस नए ऐप को कैसे करें यूज, कितनी है वर्ड लिमिट? जानें हर सवाल का जवाब
ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा की कंपनी इंस्टाग्राम ने नया ऐप 'थ्रेड्स' लॉन्च किया है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने ऐप को लॉन्च किया। गुरुवार को 100 देशों में एप्पल और एंड्रॉइड ऐप स्टोर पर इस ऐप को लाइव कर दिया गया।
'थ्रेड्स' के लॉन्च होने के कुछ घंटे बाद ही इसे 10 मिलियन से अधिक लोगों ने साइन-अप कर लिया। इस ऐप को एलन मस्क के ट्विटर का सबसे बड़ा प्रतिद्धंदि माना जा रहा है। 'थ्रेड्स' को इंस्टाग्राम की टीम ने तैयार किया है। इन नए ऐप को लेकर लोग बहुत रुचि दिखा रहे हैं।

'थ्रेड्स' के फीचर्स और इंटरफेस काफी हद तक ट्विटर जैसे ही हैं। ऐसे में हम आपको इस नए ऐप थ्रेड के फीचर्स और कैसे इसे इस्तेमाल करें इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।
थ्रेड्स कैसे इंस्टॉल करें?
नया ऐप गूगल प्ले (एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए) और ऐप स्टोर (iOS उपयोगकर्ताओं के लिए) दोनों पर उपलब्ध है और इसे किसी भी अन्य ऐप की तरह इंस्टॉल किया जा सकता है।
थ्रेड्स पर अकाउंट कैसे बनाएं?
ट्विटर और अन्य ऐप्स की तरह थ्रेड्स में बायो और लिंक जैसे विवरण भरकर और फोटो अपलोड करके प्रोफ़ाइल बनाना होता है। अगर आप इंस्टाग्राम यूजर हैं, तो आपको थ्रेड के लिए अलग से अकाउंट नहीं बनाना होगा। इसके लिए बस आपको थ्रेड ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप ऑटोमेटिकली लॉगिन हो जाएगा। इसके लिए किसी भी तरह के पासवर्ड की जरूरत नहीं होती है।
थ्रेड्स कैसे काम करता है?
थ्रेड्स ऐप का इंटरफेस अन्य सोशल मीडिया ऐप के जैसा ही है। यदि इंस्टाग्राम के माध्यम से लॉग इन करते हैं, तो यूजर्स उन सभी अकाउंट को फॉलो कर पाएंगे जो पहले से ही इंस्टाग्राम पर फॉलो किए गए हैं।
कितने शब्द की पोस्ट लिख सकते हैं?
थ्रेड्स पर यूजर्स अधिकतम 500 कैरेक्टर में पोस्ट कर पाएंगे। साथ ही यूजर को फोटो और वीडियो को पोस्ट का करने ऑप्शन दिया गया है। यूजर थ्रेड ऐप पर 5 मिनट लंबे वीडियो को पोस्ट कर पाएंगे। थ्रेड्स में भी आप किसी को ब्लॉक और फॉलो कर सकते हैं। इसमें फिलहाल डायरेक्ट मैसेजिंग का भी फीचर नहीं है।
थ्रेड्स वेब पर उपलब्ध है?
अभी तक ऐप की कोई समर्पित वेबसाइट नहीं है और यह केवल ऐप के रूप में उपलब्ध है।
ब्लू टिक कैसे मिलता है?
यदि आपके पास पहले से ही इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक है यानी यदि आपका इंस्टाग्राम अकाउंट पहले से वेरिफाईड है तो Threads अकाउंट खुद ही वेरिफाईड हो जाएगा। Threads को आप एपल के एप स्टोर से भी फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। Threads में आप अपनी इंस्टाग्राम आईडी के साथ लॉगिन कर सकते हैं।
क्या थ्रेड्स एक से अधिक अकाउंट को सपोर्ट करता है?
थ्रेड्स एक समय में केवल एक ही यूजर आईडी से लॉग इन करने की अनुमति देता है।
क्या थ्रेड्स पर पोस्ट शेयर करने का विकल्प है?
हां, थ्रेड्स पर सभी पोस्ट इंस्टाग्राम पर स्टोरीज़ या पोस्ट के रूप में साझा की जा सकती हैं। इन थ्रेड्स को ट्विटर पर, या व्हाट्सएप, एयरड्रॉप आदि पर भी साझा किया जा सकता है।
थ्रेडस पब्लिक और इंस्टाग्राम प्राइवेट?
16 वर्ष से कम आयु के उपयोगकर्ताओं के लिए थ्रेड्स अकाउंट इंस्टाग्राम की तरह डिफ़ॉल्ट रूप से प्राइवेट है। उपयोगकर्ता किसी भी समय थ्रेड्स को प्राइवेट कर सकते हैं।
क्या लोगों को अलग-अलग यूजर्स नेम मिल सकते हैं?
फिलहाल मेटा यूजर्स को केवल उनके इंस्टाग्राम लॉगिन का उपयोग करके लॉग इन करने की अनुमति दे रहा है। यह उन खातों के लिए अच्छी खबर है , जिन्हें चिंता है कि कोई उनका यूजरनेम हड़प सकता है।












Click it and Unblock the Notifications