वैलेंटाइन डे पर जियो ने संदेश भेजकर ऐसे ली आइडिया, वोडाफोन और एयरटेल की चुटकी

रिलायंस जियो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्विट किया और आइडिया, वोडाफोन और एयरटेल को वैलेंटाइन डे की बधाईयां दी।

नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे के मौके पर जहां प्यार करने वाले एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं तो वहीं मजे लेने वालों की भी कमी नहीं होता। जले पर नमक छिड़कने वाले भी इस मौके का खूब फायदा उठाते हैं। ऐसा ही कुछ रिलायंस जियो ने किया। रिलायंस जियो फ्री ऑफर लेकर सबसे ज्यादा ग्राहक बना चुकी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस ने ट्विटर पर एक संदेश भेजकर बाकी की टेलीकॉम कंपनियों की चुटकी ली।

 This Valentine's Day Reliance Jio has a message for Vodafone, Airtel and Idea

रिलायंस जियो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्विट किया और आइडिया, वोडाफोन और एयरटेल को वैलेंटाइन डे की बधाईयां दी। जियो ने लिखा कि प्रिय एयरटेल, वोडाफोन इन, आइडिया सेल्युलर, हैपी वैलंटाइंस डे। विद लव जियो। जियो ने ये ट्विट जिस मकसद से भी किया हो, लेकिन लोगों को ये पसंद नहीं आया। उन्होंने इसे चिढ़ाना वाला बताया।

रिलायंस जियो के इस ट्विट के बाद जियो यूजर्स ने उस पर अपनी-अपनी समस्याएं बतानी शुरू कर दी। गौरतलब है कि सितंबर 2016 में रिलायंस ने जियो लॉच कर लोगों को वेलकम ऑफर के तहत अपनी सारी सेवाएं दिसंबर तक मुफ्त दे दी। फिर इस ऑफर को हैप्पी न्यू ईयर के तहत बढ़ाकर 31 मार्च तक के लिए फ्री कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+