ये है अब तक का सबसे सस्ता सेल्फी फोन, कीमत सिर्फ 899 रुपए
नई दिल्ली। अगर आप भी एक सस्ता सेल्फी फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अभी तक सबसे सस्ता सेल्फी फोन आ गया है। इसकी कीमत सिर्फ 899 रुपए है। भले ही आपको इस फोन की कीमत सुनकर यकीन न हो रहा हो कि यह एक सेल्फी फोन है, लेकिन यह सच है। स्मार्टफोन बनाने वाली घरेलू कंपनी एम-टेक (M-Tech) ने यह फोन बनाया है। यह फोन है जी24 (G24) जो आपको इतनी सस्ती कीमत में मिल रहा है। इन दिनों जहां सभी टेलिकॉम कंपनियों में सस्ता मोबाइल फोन मुहैया कराने की होड़ लगी हुई है, वहीं 899 रुपए का यह जी24 मोबाइल बाजार भी इस रेस में शामिल हो गया है और अन्य कंपनियों को तगड़ी टक्कर भी देगा।

ये हैं इसके फीचर
इस फोन की कीमत 899 रुपए है, इसका ऐसा बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि इसमें आपको कुछ नहीं मिलेगा। यह फोन ड्यूअल सिम मोबाइल फोन है यानी आप इसमें एक साथ दो सिमकार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा फोन की बैटरी भी 1000 mAh की है। कंपनी के डायरेक्टर गौतम कुमार जैन ने कहा है कि बैटरी 7 घंटे तक चलेगी और 300 घंटे का स्टैंडबाई टाइम भी है।

16 जीबी है स्टोरेज
भले ही फोन की कीमत महज 899 रुपए है, लेकिन इसमें 16 जीबी का स्टोरेज है। इतना ही नहीं, अगर आप चाहें तो बाद में इसे बढ़ भी सकते हैं। इतना ही नहीं आप इसमें 16 जीबी तक का मैमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं। इस फोन की स्क्रीन 1.8 इंच की है और साथ ही इस फोन में अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड,तेलगू और बंगाली भाषाएं हैं।

ड्यूअल कैमरा
इस फोन का सबसे धांसू फीचर है ड्यूअल कैमरा। फोन के आगे और पीछे दोनों ओर कैमरा है, जो इसे सबसे सस्ता सेल्फी स्मार्टफोन बनाता है। इसमें Mp3, Mp4, वायरलेस एफएम रेडियो जैसे फीचर भी हैं। यह फोन दिखने में बिल्कुल नोकिया 3310 की तरह लगता है।












Click it and Unblock the Notifications