Wi-Fi से भी 100 गुना तेज चलेगा Li-Fi, जल्द आएगा मार्केट में
Recommended Video

नई दिल्ली। अब जल्द ही मार्केट में वाई-फाई से भी 100 गुना तेज इंटरनेट स्पीड देने वाली तकनीक Li-Fi नजर आने वाली है। खास बात यह है कि इस तकनीक के पीछे एक भारतीय छात्र दीपक सोलंकी का हाथ है। आईआईटी बॉम्बे से पढ़े दीपक सोलंकी काफी सालों से इस तकनीक पर काम करे हैं। उन्होंने साल 2012 में लाइट फिडेलिटी (Li-Fi) तकनीक से शुरू होने वाले एक बिजनेस का पंजीकरण करवाया था।

ऐसे काम करता है Li-Fi
इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक वाई-फाई तकनीक रेडियो वेव्स के जरिए इंटरनेट के डाटा को ट्रांसमिट करती है जबकि Li-Fi तकनीक लाइट यानी प्रकाश के इस्तेमाल से इसी डाटा ट्रांसमिट की स्पीड को 100 गुना बढ़ा देती है। इस तकनीक के बारे में सबसे पहले जानकारी यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के प्रफेसर हेराल्ड हास ने 2011 में दी थी।

पहले किसी को नहीं समझ आया ये तकनीक
दीपक सोलंकी ने बताया कि उन्होंने जब इसके बिजनेस मॉडल पर काम करना शुरू किया तो किसी भी निवेशक को उनका प्लान नहीं समझ में आया जिसके बाद वो इस्तोनिया चले गए। इस्तोनिा में उन्होंने इस मॉडल पर खूब काम किया। दीपक सोलंकी अब भारत लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि 2016 में हमें कुछ यूरोपीय निवेशकों से पैसे मिले जिसके बाद हम कुछ क्लाइंट भी बनाने में सफल रहें।

जल्द आएगा मार्केट में
दीपक सोलंकी की कंपनी ने इसी साल बोस्टन में Li-Fi तकनीक प्रोडक्ट का सॉफ्ट लॉन्च किया। दीपक के इस प्रोड्क्ट को लेकर भारतीय बाजार से भी लोग रुचि दिखाने लगे रहे हैं जल्द ही यह प्रोडेक्ट भारतीय बाजार में दिखने लगेंगे जिसकी मदद से आप अपने इंटरनेट की स्पीड 100 गुना तेज हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications