पेट्रोल बाइक बदलकर लेना चाहते हैं नई किफायती इलेक्ट्रिक बाइक, ये कंपनी घर बैठे करेगी आपकी पूरी मदद

यदि आप अपनी पेट्रोल बाइक या स्कूटर को बदलकर नई ईलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का मूड बना चुके हैं तो क्रेडआर नाम की कंपनी इसमें आपकी पूरी मदद करेगी।

नई दिल्ली, 16 नवंबर। केंद्र और राज्य सरकारों ने भले ही पेट्रोल-डीजल का उत्पात शुल्क घटा दिया हो, लेकिन अभी भी पेट्रोल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर बने हुए हैं। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने वाहन मालिकों की कमर तोड़कर रख दी है। निजी वाहन से सफर करना उनके लिए दिनप्रतिदिन घाटे का सौदा होता जा रहा है, लेकिन इसके अलावा उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है। लेकिन इस घाटे को आप काफी हद तक कम कर सकते हो और इसके लिए आपको अपनी पेट्रोल गाड़ी को बदलना होगा। अच्छी बात ये है कि यदि आप अपनी पेट्रोल बाइक या स्कूटर को बदलने का मूड बना चुके हैं तो क्रेडआर नाम की कंपनी इसमें आपकी पूरी मदद करेगी। बेंगलुरु स्थित ओमनीचैनल कस्टमर ब्रांड क्रेडआर अपने ग्राहकों को पुराने दोपहिया वाहनों के बदले एकदम नए इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहन दे रही है और वह भी मूल लागत से कम कीमत पर। आइए जानते हैं कि आप कैसे उठा सकते हैं इस ऑफर का लाभ...

क्रेडआर ने क्रेयॉन मोटर्स के साथ किया करार

क्रेडआर ने क्रेयॉन मोटर्स के साथ किया करार

अपने ग्राहकों को इस स्कीम का लाभ पहुंचाने के लिए कंपनी ने कुछ महीने पहले दिल्ली स्थित क्रेयॉन मोटर्स से भागीदारी की, जिसके तहत ग्राहक किसी भी पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहन को बदलकर क्रेयॉन मोटर्स की इलेक्ट्रिक बाइक खरीद सकते हैं। जब आप अपने वाहन को बदलने जाएंगे तो क्रेडआर आपको उसका एक इंस्टेंट कोट देगा, जिससे नए वाहन की कीमत कम हो जाएगी।
पुराने वाहन की कंडीशन के आधार पर उसकी कीमत तय की जाती है और फिर उसे बदलकर ग्राहक को नई इलेक्ट्रिक बाइक थमा दी जाती है। नई बाइक की कीमत से पुरानी बाइक की कीमत को कम कर दिया जाता है।

ई वाहनों को प्रमोट करना कंपनी का लक्ष्य

ई वाहनों को प्रमोट करना कंपनी का लक्ष्य

क्रेडआर के संस्थापक निखिल जैन और शशिधर नंदीगाम का कहना है कि उनका लक्ष्य सेकेंड हैंड वाहनों की खरीद और बिक्री के तरीके को बदलना था। हमने देखा है कि ग्राहकों को अनियमित सेकेंड हैंड डीलरों द्वारा कीमत, क्वालिटी, बीमा, गारंटी और वारंटी जैसी चीजों को लेकर धोखा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हम भारत के ईवी इको सिस्टम को बढावा देना चाहते हैं।

कैसे बदलें अपनी पुरानी बाइक

कैसे बदलें अपनी पुरानी बाइक

इसके लिए सबसे पहले आपको क्रेडआर की वेबसाइट पर जाना होगा और 'एक्सचेंज योर बाइक' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपने शहर को चुनें और नई ई-बाइक के ब्रांड जैसे क्रेयॉन या एथर एनर्जी का चयन करें। इसके बाद आपको अपनी डीटेल भरनी होगीं। इसके बाद आपके फोन नंबर पर एक ओटीपी जनरेट होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आप अपनी पुरानी बाइक के मॉडल का चयन करें, जिसे आप बेचना चाहते हैं। इसके बाद उस वर्ष का चयन करें जिसमें आपने वह वाहन खरीदा था। इसके बाद आपको नए इलेक्ट्रिक वाहन के लिए इस्टेंस कोट किया जाएगा।

जब आपके और कंपनी के बीच दाम की सहमति बन जाएगी तो आपको पुराने वाहन को बेचने और नहीं बाइक को खरीदने के लिए टाइम स्लॉट दिया जाएगा। इसके बाद आपको एक्सचेंज की पुष्टि करनी होगी। एक और बात यदि आपको कीमत सही नहीं लग रही है तो क्रेडआर की ओर से आपको फोन आएगा, जहां आप उन्हें अपनी समस्या बता सकते हैं। आपकी समस्या का समाधान होने के बाद आपको कुछ दी देर बाद नई बाइक की कीमत बता दी जाती है। इसके बाद आप अपनी पुरानी बाइक बेचकर नई ई-बाइक खरीद सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+