Good News: एयरटेल यूजर्स को जून तक ये सर्विस मिलेगी बिल्कुल Free

नई दिल्ली। अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। एयरटेल यूजर्स के लिए कंपनी ने फ्री सर्विस का ऐलान किया है। देशभर के एयरटेल यूजर्स अप ने मोबाइल पर एयरटेल टीवी फ्री में देख सकेंगे। जी हां देश की सबसे बड़ी टेलिकॉमं कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एयरटेल टीवी का नया वर्जन लॉन्च किया है। अब यूजर्स जून तक इस सर्विस का फ्री में लाभ उठा सकेंगे।

 एयरटेल यूजर्स के लिए खुशखबरी

एयरटेल यूजर्स के लिए खुशखबरी

एयरटेल ने एयरटेल टीवी एप का नया वर्जन लॉन्च किया है। इस एयरटेल टीवी एप में आपको 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 29 एचडी चैनल के साथ-साथ 6000 से ज्यादा मूवी और टीवी शो का पूरा कलेक्शन मिलता है। अब कंप नी ने अपने यूजर्स के लिए इस पूरे कलेक्शन को फ्री कर दिया है। आप जून तक इस सर्विस का फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे।

 पोस्टपेड और प्रीपेड यूजर्स को फायदा

पोस्टपेड और प्रीपेड यूजर्स को फायदा

एयरटेल ने अपने पोस्टपेज और प्रीपेड दोनों यूजर्स को ये सर्विस जून तक फ्री में दी है। आपको जून 2018 तक एयरटेल टीवी एप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।

 कैसे उठाएं फायदा

कैसे उठाएं फायदा

अगर आप एयरटेल सिम यूज करते हैं तो पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ही यूजर्स इस सेवा का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से एयरटेल टीवी एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के बाद आपको एयरटेल टीवी का कलेक्शन फ्री में देखने को मिलेगा।

 कई भाषाओं में उपलब्ध

कई भाषाओं में उपलब्ध

आपको बता दें कि एटरटेल टीवी में आपको कई रिजनल भाषाओं में भी कंटेंट मिलेंगे। आपको बता दें कि एयरटेल की तरह जियो ने भी जियो टीवी पेश किया है। आप अपने मोबाइल के साथ-साथ लैपटॉप पर भी जियो टीवी देख सकते हैं। जियो टीवी के टक्कर में ही एयरटेल ने यूजर्स को एयरटेल टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+