Bitcoin में निवेश के बारे में सोच रहे हैं? जानिए किस दिशा में जा रहा डिजिटल टोकन
नई दिल्ली, 1 जुलाई। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में पिछले एक महीने से उतार-चढ़ाव जारी है। बिटकॉइन तीन महीने में 46 लाख रुपये (करीब 65,000 डॉलर) के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से लगभग 50% गिर गई। बिटकॉइन में इस गिरावट ने निवेशकों में दो फाड़ कर दिया है। एक वर्ग वह है जो घाटे से बचने के लिए तेजी से सिक्कों को बेच रहा है और दूसरा जो अभी भी लंबी रेस में खुद को बनाकर रखे हुए हैं। ये समझने की जरूरत है कि बिटकॉइन और दूसरी वर्चुअल करेंसी में गिरावट के बावजूद क्रिप्टो बाजार में चीजें खराब नहीं हैं और बहुत सारी संभावनाएं बनी हुई हैं।

क्रिप्टो एनालिटिक्स वेबसाइट ग्लासनोड के अनुसार व्यक्तिगत धारक और संस्थागत निवेशक इस अवसर का उपयोग बिटकॉइन में अपने निवेश को दोगुना करने के लिए कर रहे हैं, जो वर्चुअल संपत्ति में उनका विश्वास दिखाता है। हाल ही बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट देखी गई है जिसके चलते भी लंबे समय तक टिकने वाले निवेशक इसे खरीद रहे हैं।
बिटकॉइन में गिरावट के कारण
अगर आप बिटकॉइन में निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके गिरावट के इन कारणों को समझना बहुत जरूरी है।
मई में पहली बार बिटकॉइन को बड़ा झटका तब लगा जब पर्यावरणीय खतरे को लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बिटकॉइन को पेमेंट के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। इसके पहले मस्क बिटकॉइन के बड़े समर्थकों में शामिल थे और टेस्ला के लिए बिटकॉइन पेमेंट की घोषणा करके वह बिटकॉइन समर्थकों के लिए हीरो बनकर सामने आए थे।
इसके बाद बिटकॉइन को भारी झटका लगा जब क्रिप्टो व्यापार और माइनिंग पर चीन ने प्रतिबंध लगाते हुए इसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इसके चलते थोड़े समय के लिए बिटकॉइन 30,000 डॉलर से नीचे तक पहुंच गई थी।
इसके साथ ही अमेरिकी ने वित्त विभाग ने क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से टैक्स चोरी का मुद्दा उठाते हुए सख्त सुधार लाने की घोषणा की जिसके बाद भी बिटकॉइन में गिरावट दर्ज की गई है।
इन सबके बावजूद दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी पिछले कुछ दिनों में 35,000 से ऊपर चढ़ने में कामयाब रही है। दूसरी क्रिप्टोकरेंसी जैसे एथेरियम, डोजकॉइन आदि की कीमतों में भी बढ़त देखी गई है।
बिटकॉइन का भविष्य
एलन मस्क का ट्वीट, चीनी कार्रवाई जैसी चीजों के बाद बिटकॉइन में गिरावट के बावजूद यह उल्लेखनीय है कि डिजिटल टोकन पिछले छह महीनों में लगभग 600% से अधिक जुटाने में कामयाब रहा था। इसी तरह जबकि कीतमों में 50% की गिरावट अत्यधिक नाटकीय लग सकती है, हमें यह भी विचार करना चाहिए कि बिटकॉइन अभी भी पिछले साल के मूल्य से 300% अधिक और 2021 की शुरुआत की तुलना में 30% अधिक है। ऐसे में विश्लेषकों का अनुमान है कि बिटकॉइन कीमतें निकट भविष्य में और गिर सकती हैं लेकिन लंबे समय में निवेश के लिए अभी भी इसमें संभावना बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications