आज से बदल गए नोटबंदी से जुड़े ये 7 नियम, जानिए अब क्या होगा

पुराने नोटों की अवधि समाप्त होने के आखिरी दिन सरकार ने न केवल पुराने नोटों के इस्तेमाल को लेकर नियमों में बदलवा किए बल्कि कई अन्य बदलाव भी किए हैं।

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने 24 नवंबर तक कई जगहों पर 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बदलने की छूट दी थी। यह अवधि समाप्त होने के आखिरी दिन सरकार ने न केवल पुराने नोटों के इस्तेमाल को लेकर नियमों में बदलवा किए बल्कि कई अन्य बदलाव भी किए हैं। नए बदलाव के बाद आम आदमी के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब।

demonetisation

1. 500 और 1000 के नोटों का क्या होगा?

अब बैंकों और पोस्ट ऑफिस में पैसे नहीं बदलवाए जा सकेंगे। अब पुराने नोट सिर्फ बैंक और डाकघरों में जमा किए जा सकते हैं।

2. कहां-कहां चलेंगे पुराने नोट?

जिन जगहों पर अभी तक पुराने नोट चलाए जाने की छूट दी गई थी, अब उन जगहों पर सिर्फ 500 रुपए के नोट चलेंगे। ये नोट 15 दिसंबर तक इन जगहों पर चलेंगे। ये नोट पेट्रोल पंप, दवा की दुकानों, टोल टैक्स, पानी-बिजली का बिल जमा कराने में काम आ सकेंगे।

3. 1000 रुपए के नोट का क्या होगा?

सरकार के फैसले के बाद अब 1000 रुपए का नोट कहीं नहीं चलेगा। इस नोट को सिर्फ बैंक या डाकघर में जमा कराया जा सकेगा।

4. पुराने नोटों के लिए नई सहूलियत?

सरकार ने अब कुछ और सहूलियतें दे दी हैं। नई सहूलियत के अनुसार सरकारी स्कूल और कॉलेज में दो हजार तक की फीस पुराने 500 के नोटों में दे सकते हैं। इतना ही नहीं, अब प्री पेड मोबाइल वाले लोग अपने पुराने 500 के नोट से एक बार रिचार्ज करा पाएंगे।

5- विदेशी नागरिकों के मामले में क्या?

विदेशी नागरिक एक हफ्ते में 5000 रुपए तक बदलवा पाएंगे, जिसकी पासपोर्ट पर एंट्री भी होगी।

6- टोल बूथ पर टैक्स लगेगा?

अभी टोल बूथ 2 दिसंबर तक टोल टैक्स फ्री रहेंगे, लेकिन उसके बाद टोल टैक्स लगेगा। हालांकि, 3 से 15 दिसंबर तक पुराने 500 रुपए के नोट से भुगतान किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+