Must Know: मोबाइल यूज़र्स के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से बदल गए ये 5 नियम
Must Know: मोबाइल यूज़र्स के लिए बड़ी खबर, 1 सितंबर से बदल गए ये 5 नियम
नई दिल्ली। अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। बैंक की तरह ही 1 सितंबर 2021 से मोबाइल फोन से जुड़ी 5 चीजें बदल गई है। स्मार्टफोन यूजर्स के लि आज से कई अहम बदलाव हुए हैं, जिनके बारे में जानकारी होनी जरूरी है। आज से कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म आपकी जेब पर बोझ बढ़ांगे तो वहीं कुछ मोबाइल ऐप को बैन कर दिया गया है। वहीं 1 सितंबर से सामान मंगवाना भी महंगा होगा। आइ जानें 1 सितंबर से होने वाले उन बदलावों के बारे में आपको बताते हैं...

1 सितंबर से बदले नियम
1 सितंबर से स्मार्टफोन यूज़र (Smartphone user) के लिए डिज़्नी+ हॉट्स्टार जैसे ओटीटी प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करना महंगा हो गया है। दरअसल 1 सितंबर से डिज्नी + हॉट्स्टार के सब्सक्रिप्शन चार्ज में बढ़ोतरी कर दी गई है। भारत में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन चार्ज में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब इसके सब्सक्रिप्शन की शुरुआत 399 रुपए के बजाए 499 रुपए में होगी।

अमेजन से खरीदारी होगी महंगी
1 सितंबर से अगर आप ई कॉमर्स कंपनी अमेज़न से सामान ऑर्डर करते हैं तो आपको महंगा पड़ेगा, क्योंकि कंपनी ने अपने लॉजिस्टिक कॉस्ट में इजाफा करने की तैयारी कर ली। पट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के कारण ऐसा किया जा रहा है। अब लोगों को 500 ग्राम के पैकेज के लिए 58 रुपए देने होंगे।

गूगल प्ले के नए नियम
गूगल प्ले ने भी अपने नियम में बदलाव किया है, जिसके तहत 15 सितंबर से उसने भारत से शॉर्ट पर्सनल लोन ऐप को बैन करने का फैसला किया है। ऐप के जरिए लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाने इन शॉर्ट पर्सनल ऐप को बैन किया जा रहा है। इसके अलावा 13 सितंबर से गूगल ड्राइव का नया सिक्योरिटी अपडेट होगा, जो इसे ज्यादा सेफ और सिक्योर बनाएगा।

फेक कंटेंट पर पाबंदी
वहीं गूगल ने अपनी नई पॉलिसी के तहत 1 सितंबर से फेक और गलत कंटेंट को प्रमोट करने वाले ऐप्स को बैन किया जागा। गूगल ने अपन नियम को सख्त करने का फैसला किया है, ताकि फेक और गलत खबरों पर रोक लगाई जा सके। 1 सितंबर से गूगल ने अपने ने अपन नए नियमों को लागू कर दिया है। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और कहा कि ऐप डेवलपर्स की तरफ से लंबे वक्त से इस्तेमान ना किये जाने वाले ऐप्स को ब्लॉक किया जाएगा।
Must Read: आज से बदला चेक पेमेंट का तरीका,जानें क्या है RBI का नया नियम PPS












Click it and Unblock the Notifications