1 मई से बदल रहे हैं 4 नियम, आपकी जेब पर पड़ने वाला है असर

नई दिल्ली। 1 मई से आपके आसपास के कई चीजों में बड़ा बदलाव होने वाला है। आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है। 1 मई से बैंकिंग सेवाओं के लेकर गैस सिलेंडर, रेल सफर, हवाई सफर सब पर असर पड़ने वाला है। ये बदलाव नौकरीपेशा से लेकर बिजनेस करने वाले लोगों पर असर डालेगा। 1 मई से आपके घर का बजट बिगड़ सकता है। हालांकि सिर्फ नुकसान नहीं बल्कि कुछ अच्छी बातें भी हो रही है। 1 मई से होने वाले बदलाव के बाद कहीं आपको फायदा होगा तो कहीं आपकी जेब का बोझ बढ़ जाएगा।

 1 मई से होने वाले बदलाव

1 मई से होने वाले बदलाव

1 मई 2019 से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई चीजें बदल जाएंगी। इनमें SBI और PNB बैंक से जुड़े अहम बदलाव भी शामिल है। अगर देश की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बात करें तो 1 मई से 1 लाख रुपये से ज्यादा के ​सेविंग्स अकाउंट्स पर ब्याज दर घट जाएंगे। एसबीआई के अलावा 1 मई से पीएनबी ने अपने किटी वॉलेट को बंद करने का फैसला किया है। दरअसल SBI ने एक्सटर्नल बेंचमार्किंग नियम को अपनाते हुए सेविंग्स डिपॉजिट और अल्पकालिक कर्ज दरों को RBI की रेपो रेट से जोड़ लिया है। मतलब 1 मई से आपकी ब्याज दर कम हो जाएगी।

 1 मई से रेलवे के नियम में बदलाव

1 मई से रेलवे के नियम में बदलाव

1 मई से रेलवे के नए नियम के बदलाव होने जा रहा है। 1 मई से यात्री चार्ट बनने से 4 घंटे पहले तक यात्री अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलवा सकते हैं। यहां ये नियम तो अच्छा है, लेकिन आपकी जेब को ढ़ीली करेगा। नियम के मुताबिक बोर्डिंग स्टेशन बदलवाने के बाद अगर आप टिकट को कैंसल कराते हैं तो आपको कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

 हवाई सफर पर भी असर

हवाई सफर पर भी असर

1 मई से एअर इंडिया की टिकट कैंसिल कराने पर किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा। ये आपके लिए अच्छी खबर है। जेट एयरवेज के अस्थायी तौर पर बंद होने के बाद से फ्लाइट्स से सफर करने के वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। ऐसे में एयरइंडिया की ये खबर राहत देने वाली है। एयर इंडिया ने टिकट बुक करने के 24 घंटे के अंदर उसे कैंसिल करने या बदलाव करने पर एक मई से कोई कैंसिलेशन चार्ज को खत्म कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+