लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानें आज का रेट
केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीलज के दामों में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं किया है। तेल के दामों में आखिरी बदलाव 30 मार्च को किया गया था।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीलज के दामों में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं किया है। तेल के दामों में आखिरी बदलाव 30 मार्च को किया गया था। उस दिन पेट्रोल के दामों में 22 पैसे और डीजल के दामों में 23 पैसे की कटौती की गई थी।
Recommended Video

बीते महीने पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 बार कटौती की गई थी। इससे पहले फरवरी के महीने में तेल की कीमतों में भारी वृद्धि देखने को मिली थी, जिसके तहत पेट्रोल की कीमतों में 4.74 रुपए जबकि डीजल की कीमतों में 4.52 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। तेल के दामों में की गई भारी वृद्धि के बाद सरकार को चारों तरफ आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं। वहीं, वर्तमान में 5 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों में इस बात का असर न हो इसलिए केंद्र सरकार को तेल के दामों में कटौती करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: इजिप्टियन किंग की सोच से निकली स्वेज नहर कैसे विश्व व्यापार की लाइफलाइन बन गई?
आज का दाम
राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल के दाम 90.56 रुपए जबकि डीजल के दाम 80.87 रुपए प्रति लीटर हैं। पिछले महीने तेल के दामों में की गई कटौती के बाद भी ये दाम अब तक के सबसे अधिक हैं। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 85.88 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है।
बात अगर कोलकाता की करें तो कोलकाता में पेट्रोल के दाम 90.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 83.75 रुपये प्रति लीटर हैं। चूंकि वर्तमान में असम, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं इसलिए तेल के दामों में वृद्धि के संभावना कम ही नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications