GST कलेक्शन में तेजी, नवंबर में 1.31 लाख करोड़ के पार
नई दिल्ली, 1 दिसंबर। कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ ही जीएसटी कलेक्शन में तेजी आ रही है। नवंबर में GST कलेक्शन का आंकड़ा 1.31 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया है। आपको बता दें कि ये आंकड़ा जीएसटी कलेक्शन का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। लगातार जीएसटी कलेक्शन में तेजी आ रही है, जिसके बाद नवंबर में ये आंकड़ा 1,31,526 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। अगर साल 2020 के जीएसटी कलेक्शन से इन आंकड़ों की तुलना करें तो इसमें 27 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रहा था।













Click it and Unblock the Notifications