मार्च महीने में जीएसटी कलेक्शन में सरकार ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, जुटाए 1.23 लाख करोड़ रुपए
वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि मार्च 2021 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के रूप में सरकार को रिकॉर्ड 1,23 लाख करोड़ रुपए प्राप्त हुए।
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि मार्च 2021 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के रूप में सरकार को रिकॉर्ड 1,23 लाख करोड़ रुपए प्राप्त हुए, जो कि देश में जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक संग्रह है।
Recommended Video

मंत्रालय ने आगे कहा कि यह रकम पिछले साल मार्च के महीने में प्राप्त जीएसटी संग्रह से 27 फीसदी ज्यादा है। मंत्रालय के अनुसार इस महीने माल के आयात से जो राजस्व प्राप्त हुआ है वह पिछले साल इसी महीने प्राप्त राजस्व से 70 प्रतिशत अधिक है जबकि घरेलू लेनदेन से जो राजस्व प्राप्त हुआ है वह पिछले साल के मार्च महीने के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक है।
यह भी पढ़ें: छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कटौती का आदेश वापस, निर्मला सीतारमण ने कहा- जारी रहेंगी पुरानी दरें
वित्त मंत्रालय ने आगे कहा कि, मार्च 2021 में कुल 1,23,902 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जिसमें 22,973 करोड़ सीजीएसटी से, 29,329 करोड़ एसजीएसटी से, 62,842 करोड़ आईजीएसटी से और 8.757 करो सेस से प्राप्त हुए हैं।
इसके अलावा वित्त वर्ष 2019-20 के 12 महीनों में से 9 महीनों में जीएसटी राजस्व 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा। हालांकि चालू वित्त वर्ष में कोरोना महामारी के कारण राजस्व में गिरावट आई है।
मंत्रालय ने कहा कि पिछले 6 महीनों में जीएसटी राजस्व के रूप में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक प्राप्त हुए जो कि अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत हैं। इस वित्तीय वर्ष की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी तिमाही में पिछले साल इसी समय की तुलना में जीएसटी राजस्व की वृद्धि दर -41 फीसदी, -8 फीसदी, 8 फीसदी और 14 फीसदी रही, जो कि साफ तौर पर जीएसटी संग्रह और अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत देता है।












Click it and Unblock the Notifications