Elon Musk: लाइफ हो तो ऐसी...अब अपना खुद का प्राइवेट एयरपोर्ट बनाएंगे Tesla किंग एलन मस्क
नई दिल्ली। टेस्ला, स्पेसएक्स के मालिक और दुनिया के सबसे बड़े अरबपति उद्योगपति एलन मस्क अपनी दौलत की ताकत दिखाने को कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ट्विटर विवाद के बीच अब एलन मस्क अपना निजी एयरपोर्ट बनाने की तैयारी कर रहे हैं। ऑस्टिन के बाहर एयरपोर्ट शुरू करने के लिए एलन मस्क जरूरी तैयारियों में जुड़े है। ये एयरपोर्ट उनके और उनके बच्चों का निजी एयरपोर्ट होगा।

ट्विटर विवाद में बुरे फंसे
इसी साल एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने का ऐलान किया, लेकिन फिर बाद में अचानक से इस डील को रद्द करने की घोषणा की। ट्विटर से डील रद्द करने के बाद मस्क ने लिखा कि भी ट्विटर अकाउंट्स के साथ यूजर एंगेजमेंट और उसपर मिलने वाली प्रतिक्रिया कम हो रही है। उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ समय से ट्विटर अकाउंट्स को मिलने वाले रिएक्शन कम हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications