एलन मस्क जल्द दे सकते हैं Bitcoin के लिए अच्छी खबर, फिर से पेमेंट शुरू करने की तैयारी में टेस्ला

वाशिंगटन, 27 अक्टूबर। मशहूर उद्योगपति और क्रिप्टोकरेंसी के बड़े समर्थकों में शुमार एलन मस्क एक बार फिर से बिटकॉइन को लेकर खुशखबरी देने वाले हैं। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली एलन मस्क की कंपनी टेस्ला एक बार फिर से अपने प्रोडक्टर और सेवाओं के बदले में बिटकॉइन से पेमेंट स्वीकार शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले टेस्ला ने पर्यावरण संबंधी चिंताओं के चलते बिटकॉइन में भुगतान करने के अपने फैसले पर रोक लगा दी थी।

Elon Musk

अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनियम आयोग (एसईसी) को भेजी अपनी तिमाही रिपोर्ट में कहा है "हम भविष्य में अपने उत्पादों और सेवाओं के लिए क्रिप्टोकरेंसी (डिजिटल संपत्ति) में लेनदेन को फिर से शुरू कर सकते हैं।" टेस्ला ने अपनी शुद्ध डिजिटल संपत्ति का खुलासा करते हुए कहा कि उसने 30 सितंबर को समाप्त नौ महीनों के दौरान बिटकॉइन में कुल 1.50 अरब डॉलर का अधिग्रहण किया।

30 सितंबर तक कंपनी की डिजिटल संपत्ति का मूल्य 1.26 अरब डॉलर था, जिसमें 10.1 करोड़ डॉलर की हानि शामिल थी।

पर्यावरण को लेकर चिंता मौजूद
अमेरिकी एसईसी को दी अपनी फाइलिंग में टेस्ला ने कहा "हम निवेश के रूप में और नकदी के लिक्विड ऑप्शन के रूप में डिजिटल संपत्ति को लंबी अवधि की क्षमता में विश्वास करते हैं। टेस्ला ने यह भी कहा कि वह पर्यावरण को लेकर क्रिप्टोकरेंसी की स्थिति को देखते हुए इसकी मात्रा में बढ़ोतरी और घटोतरी करेगा।

टेस्ला ने 31 मार्च, 2021 को पहली तिमाही की समाप्ति पर अमेरिका में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्रीम के लिए बिटकॉइन को भुगतान के रूप में स्वीकार करने की घोषणा की थी। कंपनी ने यह भी कहा था कि वह इसे क्रिप्टोकरेंसी के रूप में ही रखेगी और फिएट करेंसी (प्रचलित मुद्रा) में परिवर्तित नहीं करेगी। एलन मस्क ने उस समय अपने ट्वीट में कहा था कि टेस्ला बिटकॉइन की बिक्री नहीं करेगा और हम इसे लेनदेन के लिए इस्तेमाल करने का इरादा रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+