ईरान-अमेरिका के बीच तनाव, शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का

नई दिल्ली। अमेरिका ने जिस तरह से इरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की है उसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच आज शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। आज शेयर बाजार एक फीसदी नीचे गिर गिया, लोगों ने जमकर बिकवाली की, जिसके चलते सेंसेक्स 500 अंक नीचे गिर गिया। दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए निवेशकों को डर है कि इसका सीधा असर बाजार पर पड़ेगा, जिसकी चलते ग्राहक बिकवाली कर रहे हैं।

sensex

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट दर्ज की गई है जोकि कुल 1.1 फीसदी की गिरावट है। इस गिरावट के साथ सेंसेक्स 41000 अंक तक पहुंच गया। पॉवर ग्रिड के शेयर 2 फीसदी गिर गए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट के शेयरों में भी 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दूसरी तरफ टाइटन, एचसीएल टेक, टीसीएस के शेयर में बढ़त देखने को मिली और इनके शेयर में 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। निफ्टी की बात करें इसमे भी गिरावट देखने को मिली है।

निफ्टी में कुल 153 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ निफ्टी 12070 तक पहुंच गया है। तकरीबन सभी निफ्टी के शेयर में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी में लिस्ट पब्लिक सेक्टर बैंक में तकरीबन दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ऑटो सेक्टर के शेयर में भी 1.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+