अगर आप भी हैं नौकरीपेशा तो पढ़िए सैलरी से जुड़ी ये खुशखबरी

रिपोर्ट के अनुसार जिस तरह से 2016 में 10 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई थी ठीक वैसे ही 2017 में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

नई दिल्ली। अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी आने वाली है। 2017 में आपकी सैलरी में 10 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर, कंपनी के स्टार परफॉर्मर कर्मचारियों को सैलरी में और भी अधिक इजाफे की सौगात मिल सकती है।

money

यह दावा किया गया है ग्लोबल एडवाइजरी, ब्रोकिंग और सॉल्यूशन कंपनी विलिस टावर्स वेस्टन की 2016 की सैलरी बजट प्लानिंग (तीसरी तिमाही) की रिपोर्ट में। रिपोर्ट के अनुसार जिस तरह से 2016 में 10 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई थी ठीक वैसे ही 2017 में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार इस बार के सैलरी बजट में ऑर्गेनाइजेशन अपने टॉप परफॉर्म करने वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता देंगे। जो कर्मचारी बहुत अच्छा काम करते हैं, उनके इसका रिवार्ड भी अच्छा मिलने वाला है।

इस सैलरी बजट रिपोर्ट की मानें तो सैलरी में बढ़ोत्तरी के कुल बजट का 38 फीसदी हिस्सा उन कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने में इस्तेमाल होगा, जो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर बजट का 34 फीसदी हिस्सा औसत से अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के लिए रखा गया है। इसके अलावा जो औसत प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी हैं, उनके लिए 28 फीसदी बजट का इस्तेमाल किए जाने की योजना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 में 10.8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी अनुमानित थी, जबकि 10 फीसदी सैलरी ही बढ़ी। ऐसा 2015 के बाद पहली बार हुआ था, जब सैलरी में अनुमान से कम की बढ़ोत्तरी हुई थी।

वहीं दूसरी ओर, अगर ऐसा ही 2017 में होता है और सैलरी में बढ़ोत्तरी अनुमान से कम होती है तो फिर ऐसा 2011 के बाद पहली बार होगा, जब सैलरी में बढ़ोत्तरी सिंगल डिजिट (एक अंक में यानी 10 से कम) में होगी। आपको बता दें कि विकसित देशों जैसे अमेरिका और ब्रिटेन में सैलरी में 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जानी तय की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+