इस कंपनी के साथ मिलकर JIO दे रहा है 20GB का अतिरिक्त डेटा,जानें कैसे करें इस्तेमाल
नई दिल्ली। लोगों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए रिलायंस ने जियो को लॉन्च किया। देश के हर नागरिक के पास इंटरनेट हो इसी मकसद के साथ रिलायंस ने जियो 4जी की शुरुआत की। अब जियो ने इस दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। कंपनी ने स्मार्टफोन मेकर TCL-Alcatel के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत जियो यूजर्स को 20जीबी तक अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

कंपनी के साथ साझेदारी
TCL-Alcatel के हैंडसेट के साथ जियो को 20 जीबी का 4जी डेटा देगी। ये ऑफर TCL-Alcatel के Pixi 4 -5, Pixi 4-6, TCL 560, TCL 562 + VR, A3,10", PIXI 4-7 पर लागू होगा। रिलायंस जियो का ये ऑफर U5HD, A5 LED और A7 मॉडल वाले स्मार्टफोन पर ये ऑफर देगी।
क्या है समझौता
रिलायंस और TCL-Alcatel के बीच हुए करार के मुताबिक अगर आप TCL डिवाइस खरीदते हैं तो 309 रु. के जियो रिचार्ज पर आपको 5जीबी का एक्सट्रा डेटा आपको हैंडसेट के साथ दिया जाएगा। ये ऑफर आप 4 बार रिचार्ज पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी 4 बार 309 रुपए के रिचार्ज पर आपको 5जीबी का डेटा अतिरिक्त मिलेगा। अगर आप इस ऑफर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अपने टीसीएल मोबाइल में मायजियो ऐप डाउनलोड करना होगा। आप इस ऑफर के बारे में विस्तृत जानकारी यहां से हासिल कर सकते हैं।
कैसे पाएं ये ऑफर
आप अपने टीसीएल हैंडसेट में मायजियो ऐप डाउनलोड करे।
ऐप में माय वाउचर सेक्शन का चुनाव करें।
इस सेक्शन में जाने के बाद व्यू वाउचर का विकल्प चुनें।
इसके बाज रिचार्ज माय नंबर पर क्लिक करें।
इसे करने के बाद आपको डेटा मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications