Tax On Gold: सोना होगा महंगा, सरकार के इस फैसले से 2500 रु/ 10 ग्राम तक बढ़ सकती है गोल्ड की कीमत, जानें वजह
Tax On Gold: सोना होगा महंगा, सरकार के इस फैसले से 2500 रु/ 10 ग्राम तक बढ़ सकती है गोल्ड की कीमत, जानें वजह
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने सोने पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी टैक्स में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई को सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी में 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ने वाला है। सरकार ने सोने पर बेसिक इंपोर्ट टैक्स में इजाफा कर इसे 7.5% से बढ़ाकर 12.5% कर दिया है। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी होगी।

सोने पर बढ़ा टैक्स
केंद्र सरकार ने सोने पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी कर इसे 7 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया। आपको बता दें कि भारत में सोने की मांग का अधिकांश हिस्सा आयात से ही पूरा किया जाता है। ऐसे में सरकार इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर सोने के आयात को कम करना चाहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रहे रुपए की वजह से सरकार की चिंता बढ़ रही है। ऐसे में सरकार सोने के आयात पर टैक्स बढ़ाकर इसके इंपोर्ट को कम करना चाहती है। आयात को कम कर सरकार व्यापार घाटे को कम कर सकती हैं औस रुपए को मजबूती मिलेगी।

Tax बढ़ने से कितना बढ़ेगी कीमत
सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी टैक्स में 5 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोने की कीमत बढ़ेगी। यानी घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत और बढ़ जाएगी । इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता ने सरकार के इस फैसले पर कहा कि इंपोर्ट टैक्स बढ़ने से सोने की कीमत बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को महंगा सोना मिलेगा। उनके मुताबिक इंपोर्ट टैक्स 7.5 फीसदी से 12.5 फीसदी करने के बाद सोने पर लगने वाला कुल टैक्स 15 फीसदी हो जाएगा। आपको बता दें कि बेस ड्यूटी के अलावा 2.5 फीसदी कृषि सेस भी लगता है। ऐसे में आने वाले दिनों में भारत में सोने की कीमत 2500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक बढ़ सकती है।

भारत में लगातार बढ़ रहा इंपोर्ट
भारत में सोने की मांग इसके आयात पर निर्भर करती है। अगर आकड़ों को देखें तो सोने के आयात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में मई 2020 में 6.03 अरब डॉलर सोने का आयात किया गया। ये आंकड़े मई 2021 के मुकाबले नौ गुना अधिक हैं। वहीं साल 2021 में भारत ने 1000 टन सोना आयात किया। सोने के आयात बढ़ने से विदेशी भंडार प्रभावित होता है। इसलिए सरकार फिजिकल गोल्ड के बजाए गोल्ड बॉन्ड, ETF में निवेश का सुझाव देती है।

आपके लिए और महंगा होगा सोना
सोने की कीमतों में आने वाले दिनों में बड़ी तेजी आएगी। सोने पर टैक्स तो बढ़ा ही है। इसके अलावा ज्वैलरी खरीदने जब आप जाएंगे तो आपको 15 फीसदी टैक्स के अलावा 3 फीसदी जीएसटी भी देना होगा। अगर आज की कीमतों की बात करें तो सोना 3 फीसदी की तेजी के साथ हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 51900 प्रति 10 ग्राम हो गया।












Click it and Unblock the Notifications