सभी नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाली है बड़ी खुशखबरी, दोगुनी होगी टैक्स फ्री ग्रेच्युटी
नई दिल्ली। सरकार की तरफ से नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आने वाली है। श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि टैक्स फ्री ग्रेच्युटी की सीमा को बढ़ाकर दोगुना करने का बिल संसद के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि मौजूदा समय में टैक्स फ्री ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख रुपए है, जिस बढ़ाकर 20 लाख रुपए किए जाने की तैयारी की जा रही है।

संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र में पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी एक्ट में संशोधन के बाद टैक्स फ्री ग्रेच्युटी की सीमा को दोगुना किया जाएगा। इस कानून में संशोधन करने के लिए सरकार संसद की सहमति की जगह एक्जिक्युटिव ऑर्डर का सहारा लेगी। अभी तक इस मसौदा विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिल सकी है। उम्मीद की जा रही है कि इस मानसून सत्र में इसे कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।
फरवरी में भी केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों ने श्रम मंत्रालय के साथ इस मामले पर चर्चा की थी और अपनी सहमति भी दी थी। यूनियनों की मांग यह भी थी कि ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए किसी भी कंपनी या फिर प्रतिष्ठान में न्यूनतम 10 कर्मचारी होने की शर्त को भी खत्म किया जाए। इतना ही नहीं, कम से कम 5 साल तक काम करने पर ही ग्रेच्युटी मिलने की शर्त को भी समाप्त किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि ग्रेच्युटी के लिए कम से कम 10 कर्मचारियों का प्रतिष्ठान और साथ ही न्यूनतम 5 साल लगातार उसी प्रतिष्ठान में काम करना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications