Tata संस से एक और बड़ा इस्तीफा, चीफ एथिक्स ऑफिसर मुकुंद रंजन ने छोड़ा पद
नई दिल्ली। टाटा संस से एक और बड़ा पद खाली हो गया है। टाटा संस के चीफ एथिक्स ऑफिसर मुकुंद रंजन नेअपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के पीछे की वजह उन्होंने अपनी निजी कारणों को बताया है। टाटा संस में उनका आखिरी दिन 31 मार्च होगा।

आपको बता दें कि मुकुंद रंजन ने टाटा में 23 साल तक काम किया। उन्हें टाटा समूह के तीन चैयरमैन के साथ काम करने का अनुभव मिला। रंजन ने रतन चाया, साइरस मिस्त्री और एन चंद्रशेखरन तीनों के साथ काम किया है। 23 सालों तक एक कंपनी में बिताने के बाद अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में रंजन सूर्खियों में आएं थे जब टाटा टेलीसर्विसेज की फाइबर संपत्ति खरीदने के लिए प्रस्तावित 1 अरब डॉलर की बोली लगाई गई।












Click it and Unblock the Notifications