Tata Motors ने EV कारों के दाम 3 लाख रुपए तक घटाएं, जानिए किस कार के कितने दाम गिरे

त्योहारों से पहले टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम में भारी कटौती की है। टाटा मोटर्स ने टियागो ईवी, पंच ईवी, नेक्सॉन ईवी के दाम में कटौती का ऐलान किया है। हालांकि हाल ही में लॉन्च की गई कर्व ईवी और टिगोर ईवी के दाम में कोई कटौती नहीं की गई है लेकिन बाकी की ईवी कारो में यह कटौती की गई है, जिसका ग्राहक लाभ उठा सकते हैं।

टियागो के दाम 40,000 गिरे

कीमतों में गिरावट के बाद टाटा टियागो ईवी की कीमत अब 7.99 लाख रुपये से शुरू होगी। कीमतों में गिरावट का लाभ अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से लिया जा सकता है। वेरिएंट के आधार पर 40,000 रुपये का लाभ आप उठा सकते हैं। टियागो ईवी के दाम 7.99 लाख रुपये से 10.99 लाख रुपये के बीच है।

tata ev

टाटा पंच ईवी 1.20 लाख सस्ती

वहीं टाटा पंच ईवी 9.99 लाख रुपये से उपलब्ध है, जिसमें 1.20 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है। इस मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपये से 13.79 लाख रुपये तक है।

नेक्सॉन के दाम 3 लाख तक गिरे

टाटा नेक्सॉन ईवी की शुरुआती कीमत 12.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जिसमें चुने गए वेरिएंट के आधार पर 3 लाख रुपये तक की छूट मिलती है। इस मॉडल की नई प्राइस रेंज 12.50 लाख रुपये से 16.29 लाख रुपये के बीच है।

चार्जिंग होगी फ्री

नए ऑफर के तहत इन इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने वाले ग्राहक टाटा पावर के सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर अपने वाहनों को मुफ्त में चार्ज कर सकते हैं। टाटा मोटर्स का दावा है कि उसके पास पूरे भारत में 5,500 से ज़्यादा चालू सार्वजनिक चार्जर हैं।

ग्राहकों को बेहतर अवसर देना अहम

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवत्स ने कहा, "TATA.ev में हमारा एकमात्र उद्देश्य बाधाओं को तोड़कर ईवी को मुख्यधारा में लाना और ईवी को नियमित कार खरीदारों के लिए अधिक सुलभ बनाना है।"

उन्होंने कहा कि इन विशेष कीमतों का उद्देश्य ईवी की खरीद में कार के अधिक दाम की बाधा को कम करना है। ताकि ग्राहक पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों के बजाए ईवी गाड़ियों की ओर आकर्षित हों।

श्रीवत्स ने कहा ग्राहकों के पास अब हमारे नए युग, उच्च-प्रदर्शन, शून्य उत्सर्जन और शून्य शोर वाले ईवी का आनंद लेने का सही अवसर है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये वाहन कम चलने की लागत और अधिक आरामदायक ड्राइविंग प्रदान करते हैं, जबकि ग्राहकों को टाटा पावर चार्जर्स पर निःशुल्क सार्वजनिक चार्जिंग का लाभ मिलेगा।

इलेक्ट्रिक वाहनों पर इन ऑफरों के अलावा, टाटा मोटर्स ने त्योहारी सीजन में अपने आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) मॉडल वाले वाहनों की कीमतों में भी लगभग 1.80 लाख रुपये की कमी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+