28 फीसदी स्लैब में आने वाली चीजों पर कम होगा जीएसटी: सुशील मोदी

नई दिल्ली। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि जीएसटी के टॉप स्लैब यानी 28 फीसदी टैक्स के दायरे में आने वाली 80 फीसदी चीजों पर से टैक्स को कम किया जाएगा। मोदी ने कहा कि 28 फीसदी के टैक्स दायरे वाली 80 फीसदी चीजों को 18 फीसदी टैक्स स्लैब के दायरे में लाया जाएगा। सुशील मोदी जीएसटी काउंसिल के सदस्य भी हैं। 9 और 10 नवंबर को असम की राजधानी गुवाहाटी में जीएसटी काउंसिल की बैठक है, बैठक के बाद नए टैक्स को लेकर ऐलान हो सकता है।

मोदी ने कहा कि 28 फीसदी के टैक्स दायरे वाली 80 फीसदी चीजों को 18 फीसदी टैक्स स्लैब के दायरे में लाया जाएगा। सुशील मोदी जीएसटी काउंसिल के सदस्य भी हैं।

सुशील मोदी ने बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि अब तक 100 से ज्यादा वस्तुओं पर पर टैक्स कम किया गया है। जीएसटी के 28 फीसदी स्लैब में कुल 227 आइटम आते हैं। सुशील मोदी ने कहा है कि कल से शुरू हो रही जीएसटी काउंसिल की बैठक में इसमें से 80 फीसदी आइटम पर टैक्स घटाकर उन्हें 18 फीसदी के दायरे में लाया जाएगा। इसके अलावा जीएसटी फिटमेंट काउंसिल ने कई सामानों को 18 फीसदी से 12 फीसदी वाले स्लैब में लाने की भी सिफारिश की है। सुशील मोदी ने इस बात पर भी चिंता जताई कि बिहार में सितंबर महीने में जीएसटी रिटर्न 58 फीसदी से गिरकर 46.4 फीसदी पर आ गया।

आपको बता दें कि गुजरात चुनाव में जीएसटी को लकर लगातार विपक्ष सरकार पर हमला कर रहा है, इसको लेकर भाजपा इसमें छूट देने की कोशिश कर रही है। हालांकि सुशील मोदी ने दावा किया कि इस नई टैक्स व्यवस्था से आम आदमी को कोई समस्या नहीं है लेकिन इसकी जटिल प्रक्रियाओं को लेकर जरूर लोग चिंतित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+