Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

OYO के लिए सुझाओ नया नाम, मिलेगा ₹3 लाख का इनाम! फाउंडर रितेश अग्रवाल ने लोगों से की अपील

OYO Name Change: रितेश अग्रवाल की अगुवाई वाली हॉस्पिटैलिटी कंपनी OYO जल्द ही आईपीओ (IPO) के लिए तैयार हो रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी पैरेंट कंपनी Oravel Stays का नाम बदलने के लिए लोगों से राय मांगी है। कंपनी इसके बदले पैसे भी देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अब एक ऐसा नया नाम चाहती है जो उसकी वैश्विक पहचान और भविष्य की सोच को दर्शाए।

जीतने वाले को मिलेगा ₹3 लाख का इनाम

OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि, प्रतियोगिता में जीतने वाले को 3 लाख रुपये नकद इनाम मिलेगा। इसके अलावा विजेता को रितेश अग्रवाल से व्यक्तिगत तौर पर मिलने का भी मौका मिलेगा।

OYO

नाम में होनी चाहिए ये खूबियां

  • एक प्रभावशाली और दमदार शब्द होना चाहिए
  • ऐसा हो जो पूरे विश्व में पसंद किया जाए (ग्लोबल अपील)
  • किसी एक खास भाषा या संस्कृति से जुड़ा न हो
  • तकनीकी आधुनिकता के साथ मानवीय भावना को भी दर्शाता हो
  • उसका .com डोमेन आसानी से उपलब्ध हो

नया ऐप लॉन्च करने की तैयारी में OYO

रितेश ने यह भी स्पष्ट किया कि यह नया नाम OYO होटल ब्रांड या किसी कंज्यूमर प्रोडक्ट के लिए नहीं, बल्कि उस कॉर्पोरेट कंपनी के लिए है जो OYO की पूरी ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी और अर्बन इनोवेशन इकोसिस्टम को संचालित करती है। सूत्रों के मुताबिक, OYO एक नया ऐप भी लॉन्च करने की तैयारी में है जो प्रीमियम और मिड-मार्केट होटल्स को टार्गेट करेगा। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि जो नाम इस प्रतियोगिता से चुना जाएगा, उसे इस नए ऐप के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है।

IPO की तैयारियों में जुटी कंपनी

OYO की रीब्रांडिंग की यह कवायद तब हो रही है जब कंपनी के प्रमुख निवेशक सॉफ्टबैंक के सामने एक महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन की तैयारी चल रही है, जो इसी महीने लंदन ऑफिस में होगा। इस बैठक में पाँच इन्वेस्टमेंट बैंकों द्वारा OYO की IPO के लिए तैयारी का आकलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें वेलेंटाइन डे के दिन क्या हुआ ऐसा, कि OYO को भरना पड़ गया भारी भरकम जुर्माना? जानिये क्या है मामला...

मुनाफे में सबसे आगे निकली भारतीय स्टार्टअप

OYO ने हाल ही में वित्त वर्ष 2024-25 में 623 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया है, जो पिछले साल के 229 करोड़ रुपये की तुलना में 172% की बढ़ोतरी है। इसके साथ ही, कंपनी ने इस साल 1,132 करोड़ रुपये का एडजस्टेड EBITDA भी दर्ज किया है, जो 27% की सालाना वृद्धि और लगातार दसवीं तिमाही मुनाफा है।

ये भी पढ़ें OYO Check-In Rules: अनमैरिड कपल को अब नहीं मिलेगी होटल में एंट्री! OYO ने बदली अपनी पॉलिसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+