वेलेंटाइन डे के दिन क्या हुआ ऐसा, कि OYO को भरना पड़ गया भारी भरकम जुर्माना? जानिये क्या है मामला...
OYO on Valentine's Day: आज का दिन कपल के लिए बेहद खास है। इस दिन कपल एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वेलेंटाइन डे के दिन होटल्स वालों की भी बल्ले बल्ले रहती है। मगर इन सबसे परे आज का दिन OYO पर काफी भारी पड़ गया। ओयो को एक कपल की वजह से भारी भरकम जुर्माना देना पड़ा। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...
बताते चलें कि काफी कपल्स की तरह एक कपल ने भी ओयो में रूम बुकिंग के लिए ऑनलाइन पेमेंट की हुई थी। खास मौके पर होटल में रूम के लिए वेटिंग ना करनी पड़े या फिर दिक्कत ना हो इसलिए कपल ने एडवांस में ही होटल बुक कर लिया था। मगर जब कपल वहां पहुंचा तो देखा कि होटल के सारे रूम्स फुल हैं।

'द लल्लनटॉप' की खबर के मुताबिक, कपल होटल में पहुंचा तो होटल वालों ने साफ शब्दों में कह दिया कि हमारे पास रूम्स अवेलेबल नहीं हैं। आपको रूम्स नहीं मिल सकते। इतना सुनने के बाद कपल भड़क उठा क्योंकि वे पहले ही रूम की एडवांस बुकिंग कर चुके थे। फिर कपल ने कन्ज्यूमर कोर्ट में शिकायत दर्ज की।
कोर्ट में भी इस समस्या का समाधान तुरंत करते हुए ओयो को फटकार लगाई और साथ ही 25,000 रुपये जुर्माने की राशि भी तय की। कपल के इस मामले में खर्च हुए 11,000 रुपये देने को भी कोर्ट ने ओयो को कहा है। ऐसे में ओयो को कुल मिलाकर अच्छी खासी राशि का इस मामले में भुगतान करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications