ई-कॉमर्स कंपनी पर सख्त हुई सरकार, गाइडलाइंन जारी कर कहा-कड़ाई से करें नियमों का पालन
नयी दिल्ली। सरकार ने ऑनलाइन कंपनियों पर नकेल कसनी शुरु कर दी है। ऑनलाइन रिटेलरों से सख्ती ने नियमों का पालन करने को कहा है। सरकार ने ई-कामर्स कंपनियों को जरुरी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया है।

आपको बता दें कि सरकार का ये आदेश ऑफलाइन कंपनियों के इन शिकायतों के बाद आई है, जिसमें उन्होंने ई-कामर्स कंपनियों द्वारा अखबारों में बिक्री से संबंधित विज्ञापन जारी करवाए थे। जिसके बाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में ई-कॉमर्स कंपनियों को दिशानिर्देश जारी किए हैं और उन्हें सख्ती से पालन करने को कहा है।
सरकारी दिशानिर्देश के मुताबिक अब ऑनलाइन कंपनियां किसी तरह की बिक्री छूट की घोषणा नहीं कर सकती हैं। अगर वो ऐसा करती है तो उन्हें बताना होगा कि यह छूट उसके वेंडरों या ब्रांड मालिकों द्वारा दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications