Netflix की टॉप सीरीज Squid Game के कॉइन ने भी मचाई धूम, रातों-रात निवेशकों को बना दिया अमीर

नई दिल्ली, 29 नवम्बर। अगर आप नेटफ्लिक्स पर हैं तो इस समय धूम मचा रही कोरियन सीरीज स्क्विड गेम के बारे में जरूर जानते होंगे। स्क्विड गेम की लोकप्रियता का आलम कुछ यूं है कि इसके फैंस की भारी संख्या को देखते हुए स्क्विड क्रिप्टोकरेंसी भी लॉन्च हो गई। सबसे अहम बात ये है कि स्क्विड गेम की तरह ही इसकी क्रिप्टोकरेंसी ने भी धूम मचा रखी है और इसने बहुत सारे लोगों को रातों-रात अमीर बना दिया है।

स्क्विड क्रिप्टोकरेंसी मचा रही धूम

स्क्विड क्रिप्टोकरेंसी मचा रही धूम

दक्षिण कोरियाई सीरीज स्क्विड गेम की अपने ब्रांड नाम से ही क्रिप्टोकरेंसी मौजूद है और यह धूम मचा रही है। स्क्विड कॉइन ने पिछले 24 घंटे में 2400 प्रतिशत की उछाल देखी है और यह 2.22 डॉलर पर कारोबार कर रही है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबित स्क्विड गेम का मार्केट कैप 17.4 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है।

स्क्विड फैंस के लिए तैयार हुआ गेमिंग कॉइन

स्क्विड फैंस के लिए तैयार हुआ गेमिंग कॉइन

स्क्विड गेम सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए गेमर्स ने इसका ऑनलाइन गेम तैयार कर लिया है जिसमें खेलने के लिए यूजर को स्क्विड क्रिप्टोकरेंसी की जरूरत पड़ती है। स्क्विड एक तरह से प्ले टू अर्न (कमाने के लिए खेलो) क्रिप्टोकरेंसी है जहां यूजर गेम खेलने के लिए टोकन खरीदते हैं ताकि वे जीतकर और टोकन जुटा सकें।

स्क्विड गेम के फैंस ऐसे हैं कि उसके लिए कोई भी कीमत को तैयार है।

स्क्विड क्रिप्टोकरेंसी के तेजी को आप ऐसे समझ सकते हैं कि कॉइन मार्केट कैप के आकंड़े के मुताबिक यह क्रिप्टोकरेंसी 29 अक्टूबर को सुबह 9.40 बजे 2.80 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो कि 1014 प्रतिशत की उछाल पर थी। बीते 24 घंटे में स्क्विड डिजिटल टोकन की मात्रा 123 प्रतिशत बढ़कर 55,13,681 डॉलर पर पहुंच गई।

यूजर बेच नहीं सकते अपना टोकन

यूजर बेच नहीं सकते अपना टोकन

हालांकि स्क्विड की इस बात के लिए आलोचना भी हो रही है कि वह यूजर को अपने टोकन दोबारा बेचने की अनुमति नहीं दे रही है। जिसके चलते यूजर को इसमें पैसा लगाने के पहले काफी सोच-विचारकर फिर कदम बढ़ाने की जरूरत है।

नेटफ्लिक्स पर प्रसारित स्क्विड गेम सीरीज इस समय वायरल सनसनी बनी हुई है। यह कुछ ऐसे लोगों की कहानी है जो बच्चों को पैसे के लिए खतरनाक मौत के खेल खेलने के लिए मजबूर करते हैं। नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+