अब मात्र 444 रू. में करिए हवाई सफर, स्पाइस जेट दे रहा है मानसून ऑफर

नयी दिल्ली। हवाई सफर को सबके लिए सुगम बनाने के लिए स्पाइस जेट सबसे सस्ते हवाई सफर का ऑफर लेकर आया है। अपने मानसून सेल ऑफर के जरिए स्पाइस जेट केवल 444 रूपए में हवाई सफर का शानदार ऑफर लेकर आया है। अपने मानसून बोनाजा सेल में कंपनी कुल 444 रुपए (टैक्स की रकम हटाकर) में घरेलू सफर करवा रही है।

 spice jet

अगर आप इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास बहुत कम वक्त है,क्योंकि कंपनी ने सिर्फ पांच दिनों के लिए यह सेल निकाली है। यानी 444 रूपए में हवाई टिकट बुक कर ने के लिए आप 22 जून से लेकर 26 जून 2016 के बीच टिकट बुक करवा सकते हैं। टिकट 26 जून की शाम तक बुक करवाई जा सकती है। वहीं इन टिकट पर आप 1 जुलाई से 30 सितंबर 2016 के बीच सफर कर सकेंगे।

किन-किन रुट पर है ये ऑफर

इस ऑफर के जरिए आप जम्मू से श्रीनगर, अहमदाबाद से मुंबई, मुंबई से गोवा, दिल्ली से देहरादून, दिल्ली से अमृतसर के लिए टिकट बुक करा सकते हैं।

लागू होगी कुछ शर्तें

  • 444 रुपए टिकट का बेस प्राइस होगा।
  • आप को सर्विस टैक्स अगल से लेना होगा।
  • ये छूट केवल एक तरफ की टिकट पर ही मिलेगा।
  • टिकट सीमिच होनी की वजह से पहले टिकट बुक करवाने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+