Free में कीजिए फ्लाइट से सफर, Spicejet लेकर आया खास ऑफर

नई दिल्ली। अगरह आप गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बंपर तोहफा लेकर आया है। विमान कंपनी खास ऑफर लेकर आई है,जिसके तहत आप Free में हवाई सफर कर सकते हैं। दरअसल विमान कंपनी Spicejet एक नया ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत आपको फ्लाइट टिकट के पूरे पैसे वापस मिल सकते हैं। मतलब आप फ्री में सफर का मजा उठा सकते हैं।

 फ्री में करें हवाई सफर

फ्री में करें हवाई सफर

स्पाइसजेट( Spicejet) ने अनोखा ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत आप अपने फ्लाइट टिकट के बराबर का पैसा वापस पा सकते हैं। आप जितने का टिकट बुक कराएंगे, उतना पैसा आपको पूरा मिल सकता है। ये पैसा आपको स्टाइलकैश (StyleCash) के तौर पर वापस मिलेगा।

 क्या है स्पाइलकैश ऑफर

क्या है स्पाइलकैश ऑफर

स्पाइस जेट ने अपने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के जरिए नया ऑफर पेश किया है। इस के तहत आप आप जितने की टिकट है उतने का आपको स्टाइल कैश मिलेगा। ये स्टाइलकैश स्पाइसजेट की ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्पाइसस्टाइल डॉट कॉम से शॉपिंग के वक्त काम आता है। टिकट बुकिंग के रिफंड कै पैसा आपके spicestyle.com अकाउंट में आएगा। आप इस फंड का इस्तेमाल 30 सितंबर 2019 तक शॉपिंग के लिए कर सकते हैं।

 माननी होगी ये शर्तें

माननी होगी ये शर्तें


इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ शर्तों को मानना होगा। आपने जितने की टिकट बुक कराई है, उसका सिर्फ 30 फीसदी अमाउंट ही आप एक बार में शॉपिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जितने की शॉपिंग आप करेंगे उसका आपके कार्ड से डेबिट होता चला जाएगा। आस ऑफर का लाभ तभी मिलेगा जब आप कम से कम 1999 रुपए की शॉपिंग करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+