जल्द ही एक ई-वॉलेट का पैसा दूसरे में कर सकेंगे ट्रांसफर
बेंगलुरु। डिजिटल इंडिया के इस दौर में बहुत से लोग मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। जल्द ही आप एक ई-वॉलेट से दूसरे में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह फैसला किया है कि इस व्यवस्था को 6 महीने के अंदर लागू किया जाए। भारतीय रिजर्व बैंक के इस फैसले से पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को भी बढ़ावा मिलेगा। यह फैसला लेने के पीछे का कारण भी यही है कि कैसलेस पेमेंट्स को बढ़ावा दिया जा सके। ई-वॉलेट की इस बंदिश से ग्राहकों को भी खूब फायदा होगा। तो अगर आप भी पेटीएम या किसी किसी और ई-वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही आपको यह खुशखबरी मिल सकती है।

ग्राहकों को क्या होगा फायदा
अभी तक कई बार ऐसा होता है कि ग्राहक के एक वॉलेट में तो पैसे होते हैं, लेकिन दूसरे में नहीं होते और उसे भुगतान के लिए दूसरे वॉलेट का इस्तेमाल करने की भी जरूरत पड़ जाती है। ऐसी स्थिति में जल्द ही आप अपने एक वॉलेट का पैसा दूसरे में ट्रांसफर कर सकेंगे और भुगतान कर सकेंगे। हालांकि, यह सेवा सिर्फ उन लोगों को ही मिलेगी, जिनका केवायसी पूरा होगा।
मार्च में ही भारतीय रिजर्व बैंक ने इस संबंध में एक ड्राफ्ट तैयार किया था और आम लोगों से इस पर सुझाव भी मांगे थे। 11 अक्टूबर को दोबारा भारतीय रिजर्व बैंक इसे लेकर एक आदेश जारी कर सकता है। इन दिनों यूपीआई तेजी से बढ़ रहा है और इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने यह अहम कदम उठाया है, इससे ग्राहकों को खूब फायदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications