वोडाफोन-आइडिया के मर्जर में सॉफ्टबैंक नहीं करेगा निवेश, सभी खबरों का कंपनी ने खुद किया खंडन

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा- हम स्पष्ट कर दें कि भारत में वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर के बीच हो रहे विलय में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर हमारी कोई भूमिका नहीं है।

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से वोडाफोन और आइडिया के विलय की खबरें चर्चा में हैं। इसी बीच यह भी चर्चा जोरों पर थी कि जापान का सॉफ्टबैंक ग्रुप वोडाफोन और आइडिया के विलय से बनने वाली कंपनी में निवेश करने जा रहा है। अब सॉफ्टबैंक ने इन सभी खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि वह वोडाफोन और आइडिया के विलय में कोई निवेश नहीं करने वाला है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा- हम स्पष्ट कर दें कि भारत में वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर के बीच हो रहे विलय में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर हमारी कोई भूमिका नहीं है।

वोडाफोन-आइडिया के मर्जर में सॉफ्टबैंक नहीं करेगा निवेश, सभी खबरों का कंपनी ने खुद किया खंडन
ये भी पढ़ें- नोटबंदी के बाद 5 लाख तक जमा करने वाले बुजुर्गों से नहीं होगी पूछताछ, सिर्फ ऑनलाइन देनी होगी जानकारी

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि विलय के बाद बनने वाली कंपनी में निवेश करने के बारे में सॉफ्टबैंक ने कुछ नहीं सोचा है। उन्होंने इस बारे में आ रही सारी रिपोर्ट का खंडन करते हुए उन्हें आधारहीन और अवांछित बताया है। पहले खबर यह थी कि जापान का सॉफ्टबैंक वोडाफोन और आइडिया के विलय से बनने वाली कंपनी में 15-20 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद सकता है। जब इस बारे में वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर से संपर्क किया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कमेंट करने से मना कर दिया। आपको बता दें कि ब्रिटिश कंपनी वोडाफोन अब तक भारत में 28 अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है, लेकिन उसे कुछ खास फायदा नहीं हुआ है। ये भी पढ़ें- जियो की मुफ्त सेवाओं ने सरकार को लगाया 685 करोड़ रुपए का चूना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+