यहां मिलेगा सबसे सस्ता टीवी, रोशन हो जाएगी आपकी दिवाली
नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर एक से बढ़कर एक ऑफर आए हैं। पिछली बार हमने आपको बताया था कि श्याओमी का रेडमी नोट-3 कहां से खरीदें, जहां से सबसे सस्ती कीमत में मिल जाए।
उसी तरह आज हम आपके लिए लाए हैं पैनासोनिक का 40 इंच का फुल एचडी टीवी। आइए जानते हैं कहां से इसे खरीदने पर आपको मिलेगी सबसे अच्छी डील।

यही मौका है टीवी खरीदने का
अगर आप पैनासोनिक की 100 सेमी. यानी 40 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी खरीदना चाहते हैं तो यही मौका है आपके पास। बस दो दिन में सेल खत्म होने वाली है और फिर आपको ये ऑफर नहीं मिल पाएगा।
अगर आप कोई और टीवी खरीदना चाहते हैं तो भी आपके लिए ये अच्छा मौका है, क्योंकि इन दिनों लगभग हर ब्रांड पर कम-ज्यादा छूट मिल रही है।

ये शॉपिंग पोर्टल दे रहा सबसे महंगा टीवी
हमने आपको सबसे सस्ती कीमत पर ये टीवी मुहैया कराने के लिए फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्नैपडील पर ऑफर देखे और ये जानने की कोशिश की कि आपको सबसे सस्ते में ये टीवी कहां से मिल सकता है।
अगर आप अमेजन से इस टीवी को खरीदते हैं तो आपके लिए ये सबसे महंगी डील साबित होगी। अमेजन पर इस टीवी की कीमत 34,520 रुपए है, जिसके साथ मुफ्त डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है।

यहां मिलेगा 1750 रुपए का डिस्काउंट
वहीं दूसरी ओर अगर आप फ्लिपकार्ट से पैनासोनिक की ये 40 इंच की टीवी खरीदते हैं तो फिर आपको ये टीवी 35,790 रुपए की पड़ेगी। हालांकि, अगर आपके पास भारतीय स्टेट बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड है तो फिर आपको इस टीवी पर 1750 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से ये टीवी फ्लिपकार्ट पर आपको 34,040 रुपए की पड़ेगी।

यहां मिलेगी सबसे सस्ती टीवी
अब बात करते हैं उस जगह की जहां से आपको सबसे सस्ते दाम में मिलेगी ये टीवी। ये जगह है स्नैपडील। अगर आप स्नैपडील से इस टीवी को खरीदते हैं तो ये टीवी आपको 33,999 रुपए की मिलेगी।
वहीं दूसरी ओर, अगर आपके पास सिटी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड है तो फिर आपको 2000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से स्नैपडील पर आपको ये टीवी 31,999 रुपए का मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications