Budget 2023: लगातार 5 बजट पेश करने वालीं छठी वित्त मंत्री बनीं सीतारमण, हर साल अलग रंग की साड़ी में आईं नजर

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 5वीं बार बजट पेश करने वाली छठी वित्त मंत्री बन गई है। वहीं, हर बार उन्होंने अलग-अलग रंग की साड़ी पहनकर भी बजट पेश किया।

finance minister

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। यह लगातार पांचवीं बार है जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। जबकि यह तीसरा साल है, जब वह पेपरलेस बजट पेश कर रही हैं। इन पांच वर्षों में वित्तमंत्री ने अलग-अलग कलर की साड़ी पहनकर बजट पेश किया है। ऐसे में हम बताते हैं कि उन्होंने कब कौन सी रंग की साड़ी पहनकर बजट पेश किया था....

2019: वित्तमंत्री ने अपना पहला बजट 2019 में पेश किया था। 2019 में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली बार वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण ने अपना पदभार संभाला था। इस वर्ष उन्होंने ब्रीफकेस की परंपरा को तोड़कर लाल कपड़े में बही खाता बजट के साथ नजर आईं थी। वहीं, वह पिंक कलर की साड़ी पहन रखीं थीं।

2020: इस वर्ष उन्होंने अपना दूसरा बजट पेश किया था। 2020 के आम बजट के दिन निर्मला सीतारमण ने पीले रंग की साड़ी पहन रखीं थीं। जब वह बजट पेश कर रहीं थीं, तो अस्वस्थ्य महसूस कर रही थीं, बावजूद उन्होंने 2 घंटे 42 मिनट तक भाषण दिया।

Recommended Video

    Union Budget 2023 LIVE | Budget 2023 LIVE | Nirmala Sitharaman | वनइंडिया हिंदी

    2021: यह उनका तीसरा बजट था। कोरोना काल में उन्होंने लाल रंग की बॉर्डर वाली ऑफ व्हाइट साड़ी पहनकर बजट पेश किया था। यह वही वर्ष था, जब उन्होंने पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया था।

    2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते वर्ष यानि कि 2022 में पर्पल रंग की साड़ी पहनकर बजट पेश किया था। इस बजट से पहले हलवा सेरेमनी रस्म के वक्त भी मिठाई के डब्बे बांटे गए थे। ये पहली बार था, जब हलवा सेरेमनी के परंपरा पर ब्रेक लगी थी। हालांकि, 2023 में एक बार फिर हलवा सेरेमनी रस्म के जरिए बजट पेपर की छपाई शुरू हो गई है। जानकारी की मानें तो हलवा सेरेमनी पर ब्रेक कोरोना की वजह से लगाया गया था। अब स्थितियां सामान्य हो गईं हैं तो हलवा सेरेमनी फिर से शुरू हो गईं हैं।

    2023: इस वर्ष वित्तमंत्री लगातार पांचवीं बार बजट पेश कर रही हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला बजट है। क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव है। ऐसे में आचार-संहिता की वजह से बजट बाद में पेश किया जाएगा। इस बार निर्मला सीतारमण ने ब्राइट रेड साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ साड़ी में गोल्ड कलर का बॉर्डर भी बना हुआ है।

    ये भी पढ़ें- Budget 2023: आजादी के बाद पहली बार, महिला राष्ट्रपति ने दिया अभिभाषण, महिला वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+