Budget 2023: आजादी के बाद पहली बार, महिला राष्ट्रपति ने दिया अभिभाषण, महिला वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट
Budget 2023: संसद में इतिहास रचने जा रहा है, जहां एक महिला राष्ट्रपति ने अभिभाषण दिया, जबकि अब महिला वित्तमंत्री बजट पेश करने जा रही हैं।

संसद का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हुआ, जहां पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण हुआ। इसके बाद आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने जा रही हैं। वैसे ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है, लेकिन आज एक इतिहास रचने जा रहा। 1947 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा, जब संसद में अभिभाषण देने वालीं और बजट पेश करने वालीं दोनों ही महिलाएं हैं।
वैसे तो प्रतिभा देवीसिंह पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं, लेकिन उनके कार्यकाल के पांच साल में पुरूष वित्तमंत्री ही रहे। अब आजाद भारत में पहला मौका आया है, जो संसद में अभिभाषण देने वालीं और बजट पेश करने वालीं दोनों ही महिलाएं हैं। वहीं निर्मला सीतारमण के नाम पहले से ही कई रिकॉर्ड हैं, जहां वो 2019 में भारत की पहली पूर्णकालीन वित्त मंत्री बनीं। इसके पहले उन्होंने भारत की पहली महिला पूर्णकालिक रक्षा मंत्री बनकर इतिहास रचा था।
पीएम मोदी ने भी किया था इस बात का जिक्र
मंगलवार को जब संसद का सत्र शुरू हुआ तो पीएम मोदी सदन के बाहर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने भी इस महिला सशक्तिकरण का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि अर्थ जगत में जिनकी मान्यता है उनकी आवाज आशा की किरण ला रही। आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति ने संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित किया। उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है। हमारी वित्त मंत्री भी एक महिला हैं। आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजर भारत के बजट पर है।
Recommended Video
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications