Silver Rate Today: चांदी अचानक ₹15,000 हुई महंगी, और कितना बढ़ेगा सिल्वर रेट, आज का ताजा भाव करें चेक
Silver Rate Today 23 February 2026: फरवरी के आखिरी हफ्ते की शुरुआत बुलियन मार्केट में जबरदस्त हलचल के साथ हुई है। 23 फरवरी 2026 को सुबह 09:05 बजे तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी के वायदा भाव में 6% की तेज छलांग दर्ज की गई। कीमत ₹15,176 बढ़कर ₹2,68,120 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹2,52,944 प्रति किलो पर बंद हुई थी। यानी निवेशकों को एक ही दिन में बड़ा मूव देखने को मिला। इसी दौरान सुबह 09:06 बजे तक सोना भी ₹3,023 यानी 1.93% की मजबूती के साथ ₹1,59,899 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। साफ है कि सुरक्षित निवेश की ओर रुख बढ़ रहा है।

क्या चांदी फिर बनेगा नया रिकॉर्ड?
गौरतलब है कि 29 जनवरी को चांदी ने ₹4,20,048 प्रति किलो का ऐतिहासिक उच्च स्तर छुआ था। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 80.5 डॉलर प्रति औंस पर है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी सभी टैक्स समेत ₹2.64 लाख प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक रिटेल मार्केट में भाव ₹2,74,900 प्रति किलो तक दर्ज किए गए। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों में सोमवार सुबह तक कीमत ₹2,50,314 प्रति किलो बताई गई।
Silver Rate In India: 23 फरवरी 2026: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी का ताजा रेट
🔹दिल्ली: ₹2,749 (10 ग्राम) | ₹27,490 (100 ग्राम) | ₹2,74,900 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹कोलकाता: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹चेन्नई: ₹2,899 | ₹28,990 | ₹2,89,900
🔹पटना: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹लखनऊ: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹अयोध्या: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹मेरठ: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹कानपुर: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹गाजियाबाद: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹नोएडा: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹गुरुग्राम: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹चंडीगढ़: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹जयपुर: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹लुधियाना: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹गुवाहाटी: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹इंदौर: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹अहमदाबाद: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹सूरत: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹वडोदरा: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹नागपुर: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹पुणे: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹नासिक: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹बेंगलुरु: ₹2,749 | ₹27,490 | ₹2,74,900
🔹हैदराबाद: ₹2,899 | ₹28,990 | ₹2,89,900
पिछले कारोबारी दिन क्या था हाल?
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को चांदी ₹2,64,000 प्रति किलो पर स्थिर रही थी। वहीं ग्लोबल मार्केट में हाजिर चांदी 2.55% उछलकर 80.5 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी। घरेलू बाजार में इस तेजी का असर सोमवार को और तेज दिखाई दिया।
कैसे तय होते हैं सोना-चांदी के दाम?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें कई कारकों से प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर और वायदा भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, आयात शुल्क, जीएसटी, स्थानीय मांग, ज्वैलर्स का प्रीमियम और कमोडिटी एक्सचेंज की ट्रेडिंग इनका आधार तय करती है। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी आर्थिक नीतियां और निवेशकों का सुरक्षित विकल्पों की ओर झुकाव भी कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव ला सकता है।
आगे क्या संकेत?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती बनी रही और डॉलर कमजोर होता है तो चांदी फिर से अपने रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ सकती है। फिलहाल 6% की इस तेजी ने बाजार में नई ऊर्जा भर दी है।












Click it and Unblock the Notifications