Silver Rate Today: चांदी एक दिन में अचानक 13000 महंगी, 3 लाख के पार पहुंचा भाव,पटना से मुंबई तक का लेटेस्ट रेट
Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में आज फिर सोमवार को भूचाल आ गया है। बीते कुछ दिनों के ठहराव के बाद चांदी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ छलांग लगाई है और ऑल टाइम हाई के नए स्तर पर पहुंच गई है। सोमवार 19 जनवरी 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च वायदा चांदी करीब 5 प्रतिशत यानी 13,550 रुपये से ज्यादा उछलकर 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई। वहीं, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पॉट मार्केट में चांदी का भाव 3,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक दर्ज किया गया।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,81,890 रुपये प्रति किलोग्राम थी, लेकिन घरेलू मांग और सट्टा गतिविधियों के चलते कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। निवेशकों के बीच चांदी को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है, खासकर तब जब यह लगातार दूसरे साल सोने से बेहतर रिटर्न दे रही है।

Silver Rate In India: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी के ताजा रेट (19 जनवरी 2026)
🔹 दिल्ली: ₹3,050 (10 ग्राम) | ₹30,500 (100 ग्राम) | ₹3,05,000 (एक किलो)
🔹 पटना: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 मुंबई: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 कोलकाता: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 चेन्नई: ₹3,180 | ₹31,800 | ₹3,18,000
🔹 लखनऊ: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 मेरठ: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 कानपुर: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 अयोध्या: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 गाजियाबाद: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 नोएडा: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 चंडीगढ़: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 गुरुग्राम: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 जयपुर: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 अहमदाबाद: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 पुणे: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 लुधियाना: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 गुवाहाटी: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 इंदौर: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 सूरत: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 बेंगलुरु: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 भुवनेश्वर: ₹3,180 | ₹31,800 | ₹3,18,000
🔹 केरल: ₹3,180 | ₹31,800 | ₹3,18,000
🔹 रायपुर: ₹3,050 | ₹30,500 | ₹3,05,000
🔹 हैदराबाद: ₹3,180 | ₹31,800 | ₹3,18,000
🟡लगातार रिकॉर्ड क्यों बना रही है चांदी
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बीते कारोबारी सत्र में दिल्ली में चांदी 3,600 रुपये उछलकर 2,92,600 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। पिछले छह सत्रों में चांदी करीब 20.16 प्रतिशत यानी 49,100 रुपये महंगी हो चुकी है। आठ जनवरी को चांदी 2,43,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। स्टॉकिस्टों की जोरदार खरीदारी और औद्योगिक मांग मजबूत बने रहने से कीमतों को लगातार सपोर्ट मिल रहा है।
🟡अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
वैश्विक बाजार में शुक्रवार को हाजिर चांदी 90.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी, जबकि इससे पहले यह 93.57 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी। अमेरिकी प्रशासन की ओर से आवश्यक धातुओं पर आयात शुल्क को लेकर नरमी के संकेत मिलने के बाद कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कॉमेक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 90.41 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
🟡भारत में सोना-चांदी के दाम कैसे तय होते हैं
देश में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, औद्योगिक मांग, निवेशकों की खरीदारी और ज्वेलरी सेक्टर की मांग पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा अमेरिका की ब्याज दरें, महंगाई के आंकड़े और वैश्विक भू-राजनीतिक हालात भी कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications