Silver Rate Today: रिकॉर्ड बनाने के बाद चांदी औंधे मुंह गिरी! एक ही झटके में ₹5000 सस्ती,आपके शहर का ताजा भाव
Silver Rate Today 16 January 2026: चांदी के बाजार में 16 जनवरी 2026 की सुबह निवेशकों के लिए हैरान करने वाली रही। बीते कुछ दिनों से लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही चांदी आज बड़ी गिरावट के साथ खुली। हालांकि लंबी अवधि का ट्रेंड अब भी मजबूत बना हुआ है। घरेलू बाजार में चांदी का भाव आज 2,95,100 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है, जबकि वायदा बाजार में इसमें तेज गिरावट दर्ज की गई।
सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के मार्च वायदा भाव में 2 प्रतिशत से ज्यादा की टूट देखने को मिली और यह फिसलकर 2,85,676 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। एक दिन पहले ही चांदी एमसीएक्स पर 2,91,406 रुपये प्रति किलोग्राम के लाइफ-टाइम हाई पर पहुंची थी। यानी महज 24 घंटे में ही चांदी करीब 5,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो चांदी का हाजिर भाव 93.52 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड बनाने के बाद टूटकर 91.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में चांदी ने साल 2026 में अब तक करीब 21 प्रतिशत का दमदार रिटर्न दिया है, जिसने सोने को भी पीछे छोड़ दिया है।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी गुरुवार को 3,000 रुपये की तेजी के साथ 2,89,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। लगातार पांच सत्रों में चांदी करीब 45,500 रुपये महंगी हो चुकी थी। 8 जनवरी को चांदी का भाव 2,43,500 रुपये प्रति किलो था, जो कुछ ही दिनों में ऐतिहासिक तेजी दिखाता है।
Silver Rate In India: 16 जनवरी 2026: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी के ताजा रेट
🔹 दिल्ली: ₹2,951 (10 ग्राम) | ₹29,510 (100 ग्राम) | ₹2,95,100 (1 किलो)
🔹 मुंबई: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 कोलकाता: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 चेन्नई: ₹3,101 | ₹31,010 | ₹3,10,100
🔹 पटना: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 लखनऊ: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 कानपुर: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 अयोध्या: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 मेरठ: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 गाजियाबाद: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 नोएडा: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 गुरुग्राम: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 जयपुर: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 अहमदाबाद: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 लुधियाना: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 गुवाहाटी: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 इंदौर: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 चंडीगढ़: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 बेंगलुरु: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 भुवनेश्वर: ₹3,101 | ₹31,010 | ₹3,10,100
🔹 केरल: ₹3,101 | ₹31,010 | ₹3,10,100
🔹 रायपुर: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 हैदराबाद: ₹3,101 | ₹31,010 | ₹3,10,100
🔹 पुणे: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹 नागपुर: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं
भारत में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, आयात शुल्क, जीएसटी, घरेलू मांग और सप्लाई पर निर्भर करती हैं।
इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति, महंगाई के आंकड़े, भू-राजनीतिक तनाव और औद्योगिक मांग भी कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित करते हैं। जब ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ती है, तो निवेशक चांदी और सोने जैसे सेफ एसेट्स की ओर रुख करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications