Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट, अचानक ₹5000 हुई सस्ती, अब क्या है 100 ग्राम से 1kg तक का लेटेस्ट रेट

Silver Rate Today 14 April 2026: अगर आप चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं या निवेश की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। पिछले कुछ समय से आसमान छू रही चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव और वैश्विक बाजार में आई अस्थिरता के कारण चांदी के दाम धड़ाम से नीचे गिर गए हैं।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत अब घटकर ₹2,45,200 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी के भाव में एक ही दिन में ₹5,000 प्रति किलो की भारी कटौती देखी गई है, जिससे दाम ₹2,55,000 के स्तर पर आ गए हैं।

Silver Rate Today 14 April 2026

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी मंदी का साया है, जहां चांदी का वायदा भाव 0.87% यानी ₹2,124 लुढ़ककर ₹2,41,150 पर पहुंच गया। बता दें कि इस साल 29 जनवरी को चांदी ₹4,20,048 के अपने ऑल-टाइम हाई पर थी, जिसके मुकाबले अब यह काफी सस्ती मिल रही है।

Silver Rate Today: एक झटके में ₹5,129 सस्ती चांदी, खरीदारी का गोल्डन मौका! तुरंत चेक करें 13 अप्रैल के रेट
Silver Rate Today: एक झटके में ₹5,129 सस्ती चांदी, खरीदारी का गोल्डन मौका! तुरंत चेक करें 13 अप्रैल के रेट

Silver Price In India: देश के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

आज अंबेडकर जयंती के कारण बाजार बंद है, इसलिए इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा सोमवार शाम को तय किए गए भाव ही आज मान्य रहेंगे।

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
🔹 दिल्ली ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 मुंबई ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 कोलकाता ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 चेन्नई ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 पटना ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 लखनऊ ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 मेरठ ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 अयोध्या ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 कानपुर ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 गाजियाबाद ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 नोएडा ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 गुरुग्राम ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 चंडीगढ़ ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 जयपुर ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 लुधियाना ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 गुवाहाटी ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 इंदौर ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 अहमदाबाद ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 वडोदरा ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 सूरत ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 पुणे ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 नागपुर ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 नासिक ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 बैंगलोर ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 भुवनेश्वर ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 कटक ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 केरल ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
🔹 रायपुर ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
🔹 हैदराबाद ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000

पिछले कारोबार में भी टूटी थी चांदी (Aaj ka chandi ka Bhav)

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी ₹1,800 टूटकर ₹2,45,200 प्रति किलो रह गई थी। यह शुक्रवार के ₹2,47,000 के मुकाबले लगभग 1% की गिरावट है।

वहीं वायदा बाजार में भी बिकवाली देखने को मिली। मई डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट ₹4,495 गिरकर ₹2,38,779 प्रति किलो पर आ गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, कमजोर मांग और ट्रेडर्स की बिकवाली इसकी बड़ी वजह रही।

Election 2026

एक साल में दिया छप्परफाड़ रिटर्न

भले ही आज चांदी में गिरावट दिख रही हो, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह चांदी ही चांदी है। पिछले साल अक्षय तृतीया 2025 के मौके पर चांदी का भाव मात्र ₹94,114 प्रति किलो था। वहीं, अक्षय तृतीया 2026 के नजदीक आते-आते यह ₹2,36,981 के पार पहुंच गई है। यानी केवल एक साल में चांदी ने ₹1,42,867 प्रति किलो का मोटा मुनाफा दिया है।

भारत में कैसे तय होते हैं चांदी के दाम?

भारत में चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय संकेतों और घरेलू मांग के मेल से तय होती हैं। लंदन बुलियन मार्केट और न्यूयॉर्क एक्सचेंज (COMEX) की कीमतों का भारतीय बाजार पर सीधा असर पड़ता है। इसके अलावा, भारत अपनी चांदी की जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए आयात शुल्क (Import Duty) और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत भी भाव तय करने में अहम भूमिका निभाती है। स्थानीय स्तर पर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) और विभिन्न सराफा संघ मांग और आपूर्ति को देखते हुए रोजाना के रेट्स जारी करते हैं।

चांदी को लेकर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

1. क्या आज चांदी खरीदने का सही समय है?
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कीमतों में ₹5000 की गिरावट खरीदारी का एक अच्छा मौका हो सकती है, हालांकि वैश्विक तनाव के कारण उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

2. 1 किलो चांदी का भाव ₹2.55 लाख क्यों है, जबकि MCX पर कम दिखा रहा है?
MCX पर दिखने वाला भाव 'वायदा भाव' होता है जिसमें टैक्स शामिल नहीं होते, जबकि सराफा बाजार (रिटेल) के भाव में 3% GST और अन्य स्थानीय टैक्स जुड़े होते हैं।

3. चांदी की शुद्धता की पहचान कैसे करें?
हमेशा हॉलमार्क वाली चांदी ही खरीदें। चांदी के गहनों या सिक्कों पर 999 (फाइन सिल्वर), 925 (स्टर्लिंग सिल्वर) जैसे निशान उसकी शुद्धता दर्शाते हैं।

4. क्या अक्षय तृतीया 2026 पर चांदी महंगी होगी?
पिछले एक साल के ग्राफ को देखें तो चांदी ने ₹1.42 लाख से ज्यादा की बढ़त बनाई है। अक्षय तृतीया पर मांग बढ़ने से कीमतों में फिर से तेजी की संभावना रहती है।

Q5. क्या चांदी का रेट और गिरेगा?
वैश्विक हालात और बाजार की मांग के अनुसार आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+